जेम्स मैकनेर्नी
बोइंग के सीईओ
बोइंग के सीईओ
22 अगस्त, 1949 को यूएस के रोडे द्वीप के प्रोविंडेंस में जन्मे जेम्स मैकनेर्नी बोइंग कंपनी के चेयरमैन और सीईओ हैं। बोइंग एक अमरीकन कंपनी है। जो एयरलेन्स, रॉकेट्स और सैटेलाइट्स बनाती है। 1975 में प्रोक्टर एंड गैंबल से कॅरियर शुरू करने वाले मैकनेर्नी ने मैकिन्से और जनरल इलेक्ट्रिक जैसी बड़ी कंपनियों में भी काम किया है। अपने बेहतर काम और प्रबंधन के अनोखे तरीकों के कारण उन्होंने तेजी से तरक्की की और 2005 में बोइंग के चेयरमैन और सीईओ बने।
येल और हार्वर्ड में पढ़ाई कर चुके हैं
मैकनेर्नी ने 1967 में न्यू ट्रायर हाई स्कूल से पढ़ाई करने के बाद येल यूनिवर्सिटी से बीए किया। यहां वह डेल्टा कापा एप्सिलॉन ग्रुप के सदस्य रहे। येल से पढ़ाई के बाद उन्होंने ब्रिटिश यूनाइटेड प्रोविडेंट और जीडी सियार्ले एंड कंपनी में काम किया। एमबीए के लिए उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल भी ज्वॉइन किया।
स्टीव जॉब को मानते हैं आदर्श
मैकनेर्नी कहते हैं कि इंसान को जीवन के हर मोड़ पर कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। उन्होंने जनरल इलेक्ट्रिल कंपनी में काम करते हुए कईं चीजें सीखीं जो आगे काम आई। वह स्टीव जॉब्स को आदर्श मानते हैं और कहते हैं कि जॉब्स को इनोवेशन्स को बाजार में उतारने की कला में महारत हासिल थी।
टीम की ग्रोथ से आगे बढ़ेगी कंपनी
मैकनेर्नी कहते हैं कि जीवन में सफल होने के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन की जरूरत होती है। अगर आपको कोई भी प्रोत्साहन न दे तो खुद स्वयं को प्रात्साहित करें। वह टीम स्प्रिट के बारे में कहते हैं कि मैं कंपनी की ग्रोथ के बजाय अपनी टीम की ग्रोथ पर सबसे ज्यादा फोकस करता है। अगर कंपनी से जुड़े लोग विकास करेंगे तो कंपनी अपने आप तरक्की करने लगेगी।