इवान स्पीगेल
स्नैपचैट के सह-संस्थापक
स्नैपचैट के सह-संस्थापक
4 जून 1990 को लॉस एंजिल्स में जन्मे इवान स्पीगेल स्नैपचैट के सह-संस्थापक और सीइओ हैं। स्नैपचैट एक मोबाइल एप्लीकेशन है। इससे यूजर्स फोटो, वीडियो और टेक्सट भेज सकते हैं। यह कंटेंट कुछ समय बाद गायब हो जाता है। इवान को दुनिया का सबसे युवा अरबपति माना जाता है। वह नए आइडियाज में विश्वास करते हैं। वह कहते हैं कि टेक्नोलॉजी का सही तरह से इस्तेमाल करके व्यक्ति अपने जीवन को आरामदायक बना सकता है।
डिजाइनिंग की पढ़ाई कर चुके हैं
इवान के माता-पिता पेशे से वकील थे। इवान ने क्रॉसरोड स्कूल फोर आर्ट्स एंड साइंसेज से शुरुआती पढ़ाई की। उन्होंने ओटिस कॉलेज ऑफ आर्ट एंड डिजाइनिंग में डिजाइनिंग की पढ़ाई की। वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई कर चुके हैं। वह रेड बुल कंपनी में सेल्स में इंटर्नशिप कर चुके हैं। उन्होंने एक बायोमेडिकल कंपनी में भी इंटन्र के तौर पर काम किया था।
स्नैपचैट था क्लासरूम प्रोजेक्ट
वर्ष 2012 में इवान ने स्नैपचैट पर फोकस करने के लिए स्टैनफोर्ड छोड़ दिया था। उस समय वह प्रोजेक्ट डिजाइन की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने स्नैपचैट को क्लास प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया था। इससे पहले वह फ्यूचर फ्रेश मैन विकसित कर चुके थे। यह स्टूडेंट्स की ऑनलाइन गाइड थी।
सिस्टम को समझना जरूरी है
बचपन से ही इवान को टेक्नोलॉजी से लगाव था। वह छह वर्ष की उम्र में कम्प्यूटर पर काम करने लग गए थे। वह फोटोशॉप में कई प्रयोग करते थे। उनका मानना है कि अगर आप सफल होना चाहते हैं तो सिस्टम को समझना होगां इससे आत्मविश्वास पैदा होता है। अगर अपने शौक को अपना कॅरियर बनाते हैं तो फिर आपको कोई भी सफल होने से नहीं रोक सकता।