इरविन जैकब्स
क्वालकॉम के सह-संस्थापक
क्वालकॉम के सह-संस्थापक
बेडफोर्ड में जन्मे इरविन जैकब्स क्वालकॉम के संह-सस्थापक हैं। क्वालकॉम एक अमरीकन मल्टीनेशनल सेमीकंडक्टर कंपनी है। इरविन पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है। वह इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर साइंस के फील्ड में आगे बढ़ने के लिए स्टूडेंट्स को कई स्कॉलरशिप और फेलोशिप देते हैं। वह सॉल्स संस्थान के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के चेयरमैन भी हैं। वह ’गिविंग प्लेज’ में अपनी ज्यादातर संपत्ति दान देने के कैंपेल में शामिल हो चुके हैं।
कई सालों तक अध्यापन किया है
इरविन ने 1956 में कार्नेल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीएस की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटर सांइस में भी डिग्री प्राप्त की। वह एमआईटी में 1959 से 1966 तक असिस्टेंट व असोसिएट प्रोफेसर भी रहे। 1966 तक यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया में पढ़ाया।
टेक्स्ट बुक के लेखक रहे हैं
इरविन ने 1965 में ’प्रिंसिपल्स ऑफ कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग’ नामक टेक्स्ट बुक लिखी। यह बुक आज भी चलन में है। उनके सम्मान में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया में जैकब्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग चलता है। 1968 में उन्होंने एंड्यू विटरबी के साथ लिंकएबिट कंपनी शुरू की।
इनोवेशन से मिलेगी सफलता
इरविन ने टेक्नोलॉजी की दुनिया को एक नई दिशा दी है। वह अकेडमिक्स और प्रेक्टिकल नॉलेज का अद्भुत उदाहरण हैं। आज भी वह नए विचारों का सम्मान करते हैं। वह कहते हैं कि मैं हमेशा इनोवेशन को प्रोत्साहित करता हूँ। मैं इनोवेशन के बारे में बात करने वाले लोगों को पसंद करता हूं। जो व्यक्ति इनोवेशन की कोशिश करता है, वह जरूर सफल होता है।