हांस वेस्टबर्ग
इरिक्सन के सीईओ

23 जून 1965 को स्वीडन के हुडिक्सवाल में जन्मे हांस वेस्टबर्ग इरिक्सन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वह मिलेनियम डवलपमेंट गोल्स को जल्द पूरा करने के प्रबल पक्षकार हैं। गरीबी,स्वास्थ्य,शिक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों के लिए वह मोबाइल और ब्रॉडबैंड की मदद लेने पर जोर देते हैं। वह डिजीटल डवलपमेंट के लिए ब्रांडबैंड कमीशन की स्थापना कर चुके हैं। वह यूनाटेड नेशन्स के डवलपमेंट सोल्यूशन्स नेटवर्क की लीडरशिप काउंसिल के सदस्य भी हैं।

कईं देशों में संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

हांस ने वर्ष 1991 में उपसाला यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलस्र की डिग्री ली। हांस ने अपने कॅरियर की शुरुआत अपने गृह नगर हुडिक्सवाल में इरिक्सन केबल्स से की। बेहतरीन काम की बदौलत उन्होंने इरिक्सन के लिए चीन, स्वीडन, ब्राजील आदि देशों में अलग-अलग मैनेजमेंट पोजीशन्स संभाली। हर जगह वह सफल रह।

इंजीनियर नहीं हैं, पर टॉप पर हैं

हांस के पास टेक्नीकल रिकल्स नहीं हैं, पर अपने शानदार प्रबंधकीय गुणों के कारण वह काफी मशहूर हैं। इरिक्सन की स्थापना के बाद वह पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जो इंजीनियर न होने पर भी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वे मानते हैं बेहतर संवाद से दुनिया बदल सकती है। वह स्वीडन हैंडबॉल असोसिएशन के चेयरमैन भी है।

खुद के लिए हैं कड़े नियम

दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी इरिक्सन के सीईओ हांस को वर्किंग आवर्सा में सबसे कनेक्टेड रहना पड़ता है। हांस ने खुद के लिए कठोर नियम बना रखे हैं। वह दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हों, शुक्रवार छह बजे स्टॉकहोम स्थित अपने घर पर पहुंच जाते हैं और अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लेते हैं। वह कहते हैं कि परिवार के साथ वक्त बिताने पर उन्हें ऊर्जा मिलती है।