जार्ज सॉन्डर्स - मैन बुकर पुरस्कार विजेता
लघु कथाओ के प्रसिद्ध अमरीकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स को हाल ही में फिक्शन श्रेणी में 2017 के मैन बुकर पुरस्कार से नवाजा गया हैं । जार्ज को यह पुरस्कार उनके उपन्यास लिंकन इन द बारडो के लिए दिया गया हैं । इस उपन्यास में उन्होंने अब्राहम लिंकन के उस दर्द को बयान किया है जो उन्हे उनके युवा पुत्र के निधन पर हुआ था । टेक्सास में जन्में जार्ज यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले दूसरे अमरीकी लेखक बन गए है । पुरस्कार स्वरूप जॉर्ज को एक ट्राफी और 50 हजार पाउंड का चेक दिया गया ।
जियोफिजिक्स में हासिल की डिग्री
जार्ज सॉन्डर्स का जन्म 2 दिसंबर 1958 को अमरीका के टेक्सास में हुआ था लेकिन वह शिकाओ में पले - बढे । उन्होंने कॉलोरेडो स्कूल ऑफ माइन्स से एक्सप्लोरेशन जियोफिजिक्स में डिग्री हासिल की । इसके बाद उन्होंने सुमात्रा में एक कैंप में फील्ड जियोफिसिस्ट के रूप में काम भी किया । जॉर्ज के अनुसार सहीं से उनकी रीडिंग लाइफ की शुरूआत हुई । उन्होंने डोरमैनए क्लर्क भी काम किया ।
जॉर्ज को मिल चुके हैं कई सम्मान
जॉर्ज सॉन्डर्स ने कई लघु कथाएं और किताबें लिखी हैं । सॉन्डर्स को वर्ष 2001 में एंटरटेमेंट फील्ड में 100 सबसे रचनात्मक लोगो में शामिल किया गया । वर्ष 2002 में उन्हें 40 वर्ष से कम उम्र के बेहतरीन लेखकों में शामिल किया गया । इसके अलावा वर्ष 2009 में अमेरिकन एकडेमी ऑफ आटर्स एंड लेटर्स ने जार्ज सॉन्डर्स को अकेडमी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया ।
पत्नी को बताया महत्वपूर्ण दोस्त
मैन बुकर पुरस्कार मिलने के अवसर पर जॉर्ज सॉन्डर्स ने अपनी पत्नी पोउला को विशेष रूप से धन्यवाद दिया । उन्होंने अपनी पत्नी को अपना महत्वपूर्ण दोस्त और कलात्मक हीरो बताया । जॉर्ज सॉन्डर्स ने मैन बुकर पुरस्कार को बडा सम्मान बताते हुए कहा है कि वह उम्मीद करते हैं कि अपने बचे हुए काम को आने वाले समय में स्तरीय ही रखेंगे ।