फुजियो मिताराई
कैनन के चेयरमैन
कैनन के चेयरमैन
23 सितंबर 1935 में जन्मे फुजियो मिताराई कैनल के चेयरमैन और सीईओ है। कैनल टोक्यो स्थित ऐसी कंपनी है जिसे कैमरे और इससे जुड़े उपकरण बनाने में महारत हासिल है। फुजियो के पिताजी डॉक्टर थे। उनके भाइयों ने भी कॅरियर को चुना पर फुजियो ने अलग रास्ते पर चलने की ठानी 1961 में छुओ यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री लेने के बाद उन्होने कैनल ज्वॉइन की। गौरतलब है कि इस कंपनी को उनके अंकल ताकेशी मिताराई ने स्थापित किया था।
बनाई कई ठोस योजनाएं
मिताराई का 1966 में पहली बार अमरीकी ऑफिस में ट्रांसफर हुआ उस समय कंपनी बड़ी कंपनियों से मुकाबला करने की योजना बना रही थी। यहां उनकी बिजनेस परफॉमॅस काफी खराद थी बिजनेस से होने वाला लाभ काफी कम था लेकिन मिताराई ने अंकल के बिजनेस को वितीय रूप से मजबूत बनाने के लिए कई ठोस योजनाएं बनाई ये योजनाएं काफी सफल भी रही।
अपनाई नई मैनेजमेंट स्टाइल
मिताराई ने सीईओ का कार्यभार संभालने के बाद कंपनी के मैन्युफैक्वरिंग के तरीकों और रिकॉर्ड कीपिंग टेक्नोलॉजी में बदलाव किया उन्होने उन डिविजन्स को बंद कर दिया जो फायदा नही पहुंचा रहे थे। उन्होने नई मैनेजमेंट स्टाइल अपनाई जिसमें मैनेजर्स के साथ ज्यादा से ज्यादा संवाद पर जोर दिया गया।
बदलाव से नही घबराना चाहिए
मिताराई कहते है कि बिजनेस में सफल होने के लिए इसके साथ आपका जुड़ाव होना काफी जरूरी है। टेक्नोलॉजी पर आधारित कंपनियों के उत्पादों में तो बदलाव भी तेजी से होते है। इसलिए अपने प्रोडक्टस में सुधार और बदलाव से घबराना नही चाहिए कंपनी को ग्राहकों की जरूरत के बारे में भी समझ विकसित करनी चाहिए तभी बह लोकप्रिय हो सकती है।