यूजीन कैस्परस्काई
कैस्परकाई लैब के सीईओ
कैस्परकाई लैब के सीईओ
4 अक्टूबर 1965 को सोवियत संघ के नोवोरोसिस्क में जन्में यूजीन कैस्परस्काई रूसी सायबर एक्सपर्ट और कैस्परस्काई लैब के सीईओ हैं । यह एक मल्टीनेशनल सायबर सिक्योरिटी व एंट्री - वायरस प्रोवाइडर कंपनी हैं । इसकी स्थापना यूजीन ने 1997 में की थी । आईटी सिक्योरिटी में उनकी रूचि उस समय जागीए जब 1989 में कैंसकेड वायरस के कारण कम्प्यूटर पर उनका काम बुरी तरह से प्रभावित हुआ । तब उन्होंने इसे हटाने के लिए एक प्रोग्राम तैयार किया था ।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया
यूजीन ने वर्ष 1987 में द टेक्नीकल फैकल्टी ऑफ द केजीबी हायर स्कूल से मैथेमेटिकल इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी में डिग्री के साथ ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उन्होने सोवियल मिलिट्री इंटेलीजेंस सर्विस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया । वह वर्ष 2007 में अपनी कंपनी के सीईओ बने और अब तक इस पद पर हैं ।
शुरू में सिर्फ क्लाइंट ही मिले
यूजीन ने शौकिया तौर पर नए वायरस खोजे और उन्हें हटाने के लिए सॉफ्टवेयर विकसित किए । बाद में उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हुए अपने एंटीवायरस प्रोडक्ट में कॉफी सुधार किए । उन्होनें 1992 में एंटीवायरल टूलकित प्रो नाम से अपना प्रोडक्ट रिलीज किया ।ं शुस्आत में प्रति माह सिर्फ 10 क्लाइंटस ने इसे खरीदा और उन्हें प्रति माह सिर्फ 100 डॉलर की कमाई हुईए पर वे प्रोडक्ट को मजबूत बनाने में लगे रहे ।
उपयोगी प्रोडक्टस कर रहे हैं ऑफर
वर्ष 1994 में हैंमबर्ग यूनिवर्सिटी ने कैस्परस्काई के सॉफ्टवेयर को एंटीवायरस सॉफ्टवेयर्स के प्रतिस्पर्धी विश्लेषण में प्रथम यूरोपियन और अमरीकन कंपनियों से ज्यादा बिजनेस मिलने लगा । आज जब पूरी दुनिया सायबर सिक्योरिटी को लेकर चिंतित हैए ऐसे में यूजीन सबके लिए कई उपयोगी प्रोडक्टस ऑफर कर रहे हैं ।