एरिक लेफकोफस्की
केम्पसके सह-संस्थापक
केम्पसके सह-संस्थापक
2 सितंबर 1969 को मिशिगन, अमरिका में जन्मे एरिफ पॉल लेफकोफस्की केम्पस के सह - संस्थापक हैं। केम्पस एक टक्नोलॉजी कंपनी है, जिसने कैंसर से लड़ने के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम बनाया है। इसके साथ ही वह ग्रुपऑन के सह-संस्थापक और चेयरमैन, लाइटबैंक से फाउंडिंग पार्टनर और अपटेक टेक्नोलॉजीज, मीडिया ओशियन, ईको ग्लोबल लॉजिस्टिक्स, इनरवर्किंग्स के भी सह-संस्थापक हैं। वह ल्यूरी चिल्ड्रंस हॉस्पिटल ऑफ शिकागो, वर्ल्ड बिजनेस शिकागो के ट्रस्टी भी है।
प्रोफेसर के साथ लेखक भी हैं
एरिक ने वर्ष 1987 में साउथफील्ड- लैथरअप हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से वर्ष 1991 में ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन की। वर्ष 1993 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन लॉ स्कूल से अपनी ज्यूरिस डॉक्टर हासिल की। एंटरप्रेन्योर होने के साथ ही वह यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में सहायक प्रोफेसर और एक्सलेरेटेड डिस्रप्शन के लेखक भी हैं।
कारपेट बेचकर शुरू किया कॅरियर
एरिफ लेफकोफस्की ने अपने कॅरियर की शुरूआत यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में कारपेट बेचकर की थी। लॉ स्कूल के बाद उन्होंने और उनके दोस्त ने रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर कपड़ों की एक कंपनी खरिदी। आज वह कईं कंपनियों और स्टार्टअप्स के सह-संस्थापक और सीईओ हैं। फोर्ब्स के मुताबिक एरिफ की रीयल टाइम नेट वर्थ 1.76 बिलियन डॉलर्स है।
परोपकारी कार्यों में रहते हैं आगे
2006 में एरिक ने अपनी पत्नी लिज के साथ मिलकर एक निजी परोपकारी संस्था, लेफकोफस्की फैमिली फाउंडेशन की स्थापना की। इसके साथ ही एरिफ द आर्ट ऑफ इंस्टीट्यूट, द म्यूजियम ऑफ साइंस एंड इंडस्ट्री के भी ट्रस्टी हैं। इसके साथ ही वह वर्ष 2008 में 2016 समर ओलिंपिक्स को शिकागो लाने के लिए बनी समिति से भी जुड़े।