डोमिनिक बार्टन
मैकिन्से एंड कंपनी के एमडी
1962 को युगांडा के कंपाला में जन्में डोमिनिक बार्टन मैकिन्से एंड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर है। मैकिन्से एंड कंपनी एक मल्टीनेशनल मैनेजमेंट कंसल्टेंसी फर्म है, जिसके लगभग 105 ग्लोबल ऑफिस है। बार्टन 2009 से कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर है। वह नियमित रूप से दुनिया की सबसे बडी कंपनियां के मुख्य कार्यकारी कार्यकारी अधिकरियों से बात करते है और उन्हें प्रबंधन की बारिकियां सिखाते है। उन्हें हमेशा इस बात की जानकारी रहती हैं कि पूरी दुनिया में बिजनेस का माहौल किस तरह से बदल रहा है। मैकिन्से एंड कंपनी के एमडी
करेंसी एनालिस्ट भी रह चुके है
डोमिनिक बार्टन ने वेंकावूर में यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया से इकोनॉमिक्स में बीए ऑनर्स की। उन्होनें रोडेज स्कॉलरशिप प्राप्त करके ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ब्रासेनोस कॉलेज से अर्थशास्त्र में एमफिल किया। उन्होनें रोथ्सचाइल्ड में करेंसी एनालिस्ट के रूप में काम किया। 1986 में उन्होनें मैकिन्से के टोरोन्टो ऑफिस को ज्वाइन किया।
मौजूदा दौर में बदलाव जरूरी है
डोमिनिक बार्टन के पिता मिशनरी और मां नर्स थी। बार्टन को उनके माता पिता ने हमेशा जीवन के प्रति सकारात्मक सोच का सबक सिखाया। बिजनेस के मौजूदा माहौल के बारे में बार्टन कहते है कि अब हर छोटी बडी कंपनी को ग्राहक को अनुरूप खुद को बदलना पडता है। जो कंपनी खुद को नहीं बदलती , वह धीरे धीरे समाप्त हो जाती है।
समय और ऊर्जा का सही इस्तेमाल
बार्टन कहते है कि हर व्यक्ति को अपनी ऊर्जा और समय के बारे में पूरी तरह से सचेत रहना चाहिए। अगर आप अपनी ऊर्जा और समय का सही तरह से इस्तेमाल नहीं करते तो आप कभी भी सही काम नहीं कर पाएंगें। वह कहते है कि आपको खुद को समझना होगा। इसके बाद आप तय कर सकते है कि आपका लक्ष्य क्या है। इसके अभाव में आप भटकते रहेंगें।