देवेन्द्र झाझडिया 
पैरालंपक्सि में स्वर्ण पदक विजेता 

10 जून 1981 को राजस्थान के चूरू जिले में जन्में देवेन्द्र झाझडिया पैरालंपिक जैवलिन थ्रोअर है। वह पहले ऐसे भारतीय पैरालंपियन है, जिन्होंने पैरालंपियन में दो स्वर्ण पदक जीते है। उन्होंने 2004 में एथेन्स में समर पैरालंपियन्स में जैवलिन थ्रो में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। उनकी सक्सेस में उनके परिवार के सपोर्ट का बडा हाथ है। उनकी पत्नी मंजू कबड्डी की खिलाडी रही है। पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने के लिए देवेन्द्र ने कडी मेहनत की और देश का नाम उंचा किया। 
 
कोच की सलाह से मिली सफलता 

आठ साल की उम्र में देवेन्द्र एक पेड पर चढ रहे थे, तभी बिजली के तार से करंट लग गया। डॉक्टर्स को मजबूरन उनका बायां हाथ काटना पडा। देवेन्द्र ने अपनी इस कमजोरी को ताकत बना लिया। वर्ष 1997 में कोच आरडी सिंह ने  स्कूल स्पोटर्स डे पर देवेन्द्र की प्रतिभा को पहचाना और कोचिंग देने लगे। उनकी सलाह और ट्रेनिंग से देवेन्द्र सफल हुए। 
 
प्रतिभा को मिल चुके हैं पुरस्कार 

देवेन्द्र को उनके शानदार खेल प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार मिल चुके है।  उन्हें अर्जुन अवार्ड और पदम श्री भी मिल चुका है।पद्म श्री प्राप्त करने वाले वह पहले पैरालंपियन है। वह 2014 के एशियन गेम्स में रजत पदक जीत चुके है। देवेन्द्र ने एक छोटे से गांव से निकलकर जिस तरह से पैरालंपिक में भारत का नाम रोशन किया है,वह काबिलेतारिफ है। 
 
सफलता मिलने का यकीन था 

देवेन्द्र का कहना है कि इंसान को कमजोरियों की बजाय अपनी ताकत पर फोकस करना चाहिए। इससे जीवन में कुछ नया प्राप्त करने का उत्सा बना रहता है। वह कहते है कि मैनें कभी हिम्मत नहीं हारी। मुझे सफलता प्राप्त करने की लिए कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पडा , पर मुझे यकीन था कि एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।