दीपा मलिक - पैरालपिक की रजत पदक विजेता
हाल ही में रियो डी जिनेरियो में आयोजित पैरालपिक गेम्स की गोला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाली दीपा मलिक देश की ऐसी पहली महिला हैं जिन्होंने पैरालपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीता हैं । अपनी इस शानदार जीत के लिए उन्होंने गोले को 4.61 मीटर की दूरी पर फेंका था । जीवन में मुश्किलों से हार मानकर बैठ जाने वाले लो्रगो के लिए दीपा एक जीती जागती मिसाल हैं जिन्होने टयूमर की मार झेलकर लकवे से ग्रसित होने के बावजूद खेलों में शानदार प्रदर्शन किया और एक रिकॉर्ड कायम किया ।
बीमारी के बाद जुटाया हौसला
सैन्य अधिकारी की पत्नी दीपा दो बच्चों की मां भी हैं । वर्ष 1999 में उनकी रीढ की हडडी में टयूमर हो गया था । इसके बाद उनके शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था । जिस स्थिति में आम तौर पर लोग जीवन को लेकर निराश से गिर जाते हैं उस समय दीपा पैरालपिक खेलों में उतरने का फैसला कर रही थी । उन्होने इस फैसले को निभाया भी ।
कई खेलां में है महारत
36 साल की उम्र में गेम्स में अपना कॅरियर शुरू करने वाली दीपा को शॉटपुटए जेवेलिन थ्रो डिस्क थ्रो स्विमिंगए मोटर स्पोटर्स में भी दक्षता हासिल हैं । उन्हें वर्ष 2012 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था । अंतरश्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वह स्विमिंग में मैडल जीत चुकी हैं । इसके अलावा कई रिकॉर्ड उनके नाम हैं ।
पक्के इरादे और सही मंषा
जीत हासिल करने के बाद दीपा कहती हैं कि उनकी ख्वाहिष ओलपिंक जीतने की थी क्योकि यह एक खिलाडी के लिए उसके सिर पर ताज की तरह होता है । उन्होने कहा कि लोग अक्सर बडी उम्र और उनकी डिसबिलिटी की बात करते थे लेकिन वें इन बातो से डगमगाई नहीं । उनका मानना हैं कि पक्के और नेक इरादों की वजह से ही उन्हें ईष्वर का साथ और जीत मिली ।