डेविड ग्रोसमैन
मैन बुकर पुरस्कार 2017 के विजेता
मैन बुकर पुरस्कार 2017 के विजेता
इजराइल के जेरूसलम में 25 जनवरी 1954 को जन्मे डेविड ग्रोसमैन लेखक हैं । उन्होंने अपने नवीनतम उपन्यास "अ हॉर्स वॉक्स इनटू अ बार" के लिए लंदन में 2017 का प्रतिष्ठित मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार जीता है । इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की 50 हजार पांउड की राशि का विभाजन बराबर रूप से डेविड ग्रोसमैन और उपन्यास के अनुवादक जेसिका कोहेन में किया जाएगा । ग्रोसमैन को फिलिस्तानी क्षेत्र में इजरायल के कब्जे के विरोध और शांति प्रक्रिया के लिए उनके समर्थन के लिए जाना जाता है ।
पत्रकार रह चुके हैं डेविड ग्रोसमैन
डेविड ग्रोसमैन ने हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ जेरूसलम से फिलोसफी और थिएटर की पढाई की । इसके बाद उन्होंने अपना कॅरियर एक पत्रकार के तौर पर शुरू किया । उन्होंने रेडियो में काम कियाए जहाँ वह कभी बाल कलाकर थे । हालांकि जब उन्होंने इस नौकरी के दौरान एक न्यूज को दबाने से मना कर दियाए तब उन्हें रेडियो से निकाल दिया गया । ग्रोसमैन एक मुखर लेफ्ट - विंग पीस एक्टिविस्ट भी हैं ।
जीत चुके हैं कई प्रतिष्ठित पुरस्कार
ग्रोसमैन 1970 से साहित्य रचना कर रहे हैं । उनके कार्यों में द जिगजैग किडए सी अंडर रू लव और द बुक ऑफ इंटीमेट ग्रामर का 40 से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है । बेटे उरी की हत्या के बाद उनहोंने किताब टू द एंड ऑफ द लैंड में इजरायली - फिलिस्तानी संघर्ष के बारे में लिखा । उनको पीस प्राइज ऑफ द प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिल चुके हैं ।
स्टैंड अप कॉमेंडियन पर है विजेता किताब
डेविड ने जिस उपन्यास के लिए बुकर पुरस्कार जीता हैए वह एक स्टैंड अप कॉमेंडियन के इर्द - गिर्द घूमता है । वह अपने स्थानीय क्लब में अतिंम शो में जीवन की एक र्ददनाक क्षण से रूबरू कराता है । पुरस्कार पैनल के अध्यक्ष निक बारली ने कहा कि किताब भावुकता के किसी सकेंत के बिना दुख के प्रभाव को उजागर करती है । हम इसके हर वाक्य से प्रभावित हैं ।