डेविड कोच
अमरीकी बिजनेमैन

3 मई 1940 को कंसास में जन्में डेविड कोच अमरीका के जाने-माने बिजनेसमैन है। हाल ही में वेल्थ ट्रैकिंग वेबसाइट वेल्थ एक्स ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों  की सूची में उन्हें पांचवा स्थान दिया है। डेविड की कुल संपत्ति इस सूची में 47ण्4 अरब डॉलर बताई गई है। इससे पहले भी इन्हें कई प्रतिष्ठित सूचियों में स्थान मिल चुका है। वह कोच इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हैं। उन्होंने 1970 में अपना फैमिली बिजनेस ज्वॉइन किया और बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले गए।

पढ़ाई के साथ खेल में भी नाम

डियरफील्ड अकेडमी से स्कूलिंग करने के बाद डेविड ने मेसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर्स और मास्टर्स की डिग्री ली। एमआईटी में पढ़ने के दौरान कोच बास्केटबॉल के शौकीन थे। उन्होंने प्रति गेम 21 प्वॉइंट्स के एवरेज का रिकॉर्ड भी बनाया था, जो तीन साल तक बना रहा था।

बदल गया थियेटर का नाम

अमरीका में ’सबसे उदार दानदाता’ के रूप में मशहूर डेविड अस्पतालों, संग्रहालयों समेत विभिन्न केंद्रों को आर्थिक मदद करते हैं। लिंकन सेंटर में न्यूयॉर्क स्टेट थियेटर को डेविड की ओर से दी गई 10 करोड़ डॉलर की मदद के बाद इस थियेटर का नाम बदलकर डेविड एच कोच थियेटर कर दिया गया।

राजनीति में आजमाएं हाथ

डेविड राजनीति में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। 1980 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वह लिबर्टेरियन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे थे। डेविड राजनीति में आने के पीछे की अपनी प्रेरणा रोजर मैक ब्राइड को बताते हैं। 1984 के बाद से डेविड रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ गए। वह कहते हैं कि जीवन में सफलता के लिए डेडिकेशन बहुत जरूरी है।