दारा खोसरोशाही
उबर के नए सीईओ

28 मई 1969 को तेहरान में जन्मे दारा खोसरोशाही ईरान-अमरीका के बिजनेसमैन है। हाल ही में उन्हें  उबर का नया सीईओ बनाया गया है। उबर मोबाइल एप आधारित टैक्सी सेवा है। इससे पहले वह एक्सपीडिया के सीईओ रह चुके है। एक्सपीडिया एक मशहूर अमरीकन ट्रैवल कंपनी है। वर्ष 1978 में ईरानी क्रांति के दौरान दारा 11 वर्ष के थे। तब वह अपने पिताजी के साथ अमरीका आ गए थे। उन्होंने न्यूयॉर्क के टैरीटाउन में हैक्ले स्कूल से ग्रेजुएशन पूरी की।

इन्वेस्टमेंट बैंक में कर चुके हैं काम 

वर्ष 1991 में दारा ब्राउन्स यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने एलन एंड कंपनी इन्वेस्टमेंट बैंक ज्वॉइन किया। वर्ष 1998 में उन्होंने एलन एंड कंपनी छोड़कर बैरी डिलर के साथ काम करना शुरू किया। बाद में डिलर की कंपनी आईएसी ने एक्सपीडिया को खरीद लिया तो दारा को सीईओ बनाया। इसके बाद एक्सपीडिया ने तेजी से तरक्की की।

काम करने का अलग है अंदाज

दारा की कार्यकुशलता के कारण एक्सपीडिया ने तेजी से अपनी ग्लोबल प्रेजेंस बढ़ाई। एक्सपीडिया को सफल ट्रेवल कंपनी के रूप में ख्याति दिलाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। वर्ष 2016 में वह अमरिका में सबसे ज्यादा सैलेरी पाए वाले सीईओ बन गए। अब भी वह कई कंपनियों के बॉर्ड डायरेक्टर हैं। अपने काम करने के अंदाज के कारण पूरी दुनिया में सबसे अच्छे सीईओ माने जाते हैं।

मैनेजमेंट की ट्रिक्स से मदद

माना जाता है कि दारा किसी भी कंपनी को फायदा पहुंचाने में माहिर हैं। नेतृत्वहीन उबर के निराश निवेशकों के मन में दारा के आने से एक बार फिर आशा जगी है। दारा कहते है कि पूरी प्लानिंग के साथ कोई भी काम किया जाएं तो कभी भी विफलता नहीं मिलती है। वह मैनेजमेंट की नई टेक्नीक्स की मदद से बिजनेस को बुलंदियों पर ले जाने के लिए जाने जाते हैं।