डाना वाल्डेन - फॉक्स टेलीविजन ग्रुप की सीईओ
फोर्ब्स की दुनिया की सगसे ताकतवर 100 महिलाओ की सूची में शामिल डाना वाल्डेन फॉक्स टेलीविजन ग्रुप की सीईओ
हैं । कैलिफोर्निया में रहने वाली डाना इससे पहले भी इस सूची में शामिल रही हैं । दुनिया के प्रमुख ग्रुप से जुडी डाना को पब्लिक रिलेशंस में खासी दिलचस्पी रही हैं । उनके शानदार कॅरियर की एक सबसे अहम उपलब्धि यह है कि उन्होंने एफएक्सएक्स पर ष् द सिंपसन्स ष् के प्रसारण के लिए अरबों डॉलर की डील हासिल करने में सफलता हासिल की थी । इसका प्रसारण बेहद मुनाफे वाला रहा था ।
कम्युनिकेशन में ली है डिग्री
सर्दन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से कम्युनिकेशन में डिग्री लेने वाली डाना ने ग्रेजुएशन करने के बाद पीआर फर्म बेंडरए गोल्डमैन एंड हेल्पर में लैरी गोल्डमैन की सहायक के तौर पर काम किया । इस कंपनी में डाना ने पांच साल तक काम किया और फिर वह उपाध्यक्ष बन गई । इसके बाद वह एक टॉक शो के होस्ट का मार्केटिगं मैनेजमेंट किया ।
पहले भी रही हैं फोर्ब्स सूची में
डाना को फोर्ब्स की सूची में इस साल पहली बार स्थान नहीं मिला हैं । इससे पहले भी वह इस सूची में जगह बना चुकी हैं । सबसे पहले उन्हें 2014 में इस सूची में शामिल किया गया । 2015 में भी वह इस सूची में थीं । वह एक ऐसे पद पर है, जो इस बडी मीडिया कंपनी के लिए अरबों डॉलर का राजस्व जुटाता हैं ।
जानवरों के प्रति लगाव रखती हैं
पशुओ के प्रति डाना का प्रेम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह लॉस एंजिलिस जू की "बोर्ड मेंबर हैं । वह एनीमल रेस्क्यू ऑर्गनाइजेशन" "चांस फॉर ब्लिस" की समर्थक भी हैं । लॉस एजिलिस में जन्मीं डाना के पिता टै्रवल इंडस्ट्री से जुडे थे, जबकि मां एक डांसर थीं । डाना "स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जनरशेन" और "द असेनियो हॉल शो" के लिए कैंपेन में काम कर चुकी हैं ।