डाना वाल्डेन 
फॉक्स टेलीविजन ग्रुप की सीईओ 

 
फॉर्ब्स की दुनिया की सबसे ताकतवर 100 महिलाओं की सूची में शामिल डाना वाल्डेन फॉक्स टेलीविजन ग्रुप की सीईओ है। कैलिर्फोनिया में रहने वाली डाना इससे पहले भी इस सूची में शामिल रही है। दुनिया के प्रमुख टीवी ग्रुप से जुडी डाना को पब्लिक रिलेशन में खाली दिलचस्पी रही है। उनके शानदार कॅरियर की एक सबसे अहम उपलब्धि यह है कि उन्होनें एफएक्सएक्स पर ष्द सिंपसन्सष् के प्रसारण के लिए अरबों डॉलर की डील हासिल करने में सफलता हासिल की थी। इसका प्रसारण बेहद मुनाफे वाला रहा था। 
कम्युनिकेशन में ली है डिग्री 

सदर्न यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से कम्यूनिकेशन में डिग्री लेने वाली डाना ने ग्रेजुएशन करने के बाद पीआर फर्म बेंडर ,गोल्डमैन की सहायक के तौर पर काम किया। इस कंपनी में डाना ने पांच साल तक काम किया और फिर वह उपाध्यक्ष बन गई । इसके बाद वह एक टॉक शो के हॉस्ट का मार्केटिंग मैनेजमेंट किया। 
 
पहले भी रही हैं फोर्ब्स सूची में 

डाना को फोर्ब्स की सूची में इस साल पहली बार स्थान नहीं मिला है। इससे पहले भी वह इस सूची में जगह बना चुकी है। सबसे पहले उन्हें 2014 में इस सूची में शामिल किया गया था। 2015 में भी वह इस सूची में थी। वह एक ऐसे पर पर है, जो इस बडी माडिया कंपनी के लिए अरबों डॉलर का राजस्व जुटाता है। 
जानवरों के प्रति लगाव रखती हैं 

पशुओं के प्रति डाना के प्रेम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह लॉस एजिलिंस जू की बोर्ड मेंबर है। वह एनीमल रेस्क्यू ऑर्गनाइजेशन ष्चांस फॉर ब्लिसष् की समर्थक भी है। लॉस एजिलिस में जन्मी डाना के पिता ट्रेवल इंडस्ड्री से जुडे थे, जबकि मां एक डांसर थी। डाना "स्टार ट्रैकरू द नेक्स्ट जनरेशन" और "द अर्सेनियो हॉल शो"  के लिए कैपेन में काम कर चुकी है।