चेर वांग
एचटीसी कॉर्पोरेशन की सह संस्थापक
एचटीसी कॉर्पोरेशन की सह संस्थापक
14 सितंबर 1958 को ताइपे में जन्मी चेर वांग ताइवान की एंटरप्रेन्योर हैं। वह एचटीसी कॉर्पोरेशन की सह-संस्थापक और चेयरपर्सन है। वह वीआईए टेक्नोलॉजी की भी सह-संस्थापक है। एचटीसी स्मार्टफोन बनाने वाली मशहूर कंपनी है और वीआईए चिपसेट बनाती है। चेर को टेक्नोलॉजी की दुनिया में सबसे सफल व शक्तिशाली महिलाओं में शुमार किया जाता है। उनकी कुल संपदा 8ण्8 बिलियन अमरीकी डॉलर है, पर वह बहुत सरल जीवन जीने के लिए मशहूर है।
पिताजी से सीखे बिजनेस के गुर
फोर्ब्स मैग्जीन चेर वांग को 2014 में दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 54वें स्थान पर शामिल कर चुका है। उनके पिता वाई.सी. वांग भी एक एंटरप्रेन्योर थे। वह प्लास्टिक और पेट्रोकेमिकल्स कंपनी फारमोसा प्लास्टिक ग्रुप के संस्थापक थे। बिजनेस को सफलतापूर्वक चलाने के गुर उन्होंने पिताजी से ही सीखे थे।
इकोनॉमिक्स में ली बेचलर डिग्री
वांग ने ओकलैंड के कॉलेज प्रीपेरेटरी स्कूल से पढ़ाई करने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया, बर्कले से इकोनॉमिक्स में बैचलर्स डिग्री ली। उन्होंने 1982 में फर्स्ट इंटरनेशनल कम्प्यूटर कंपनी में काम किया था। उन्होंने 1987 में वीआईए और 1997 में एचटीसी की स्थापना की।
खुद से सवाल करते रहें
चेर वांग कड़़ी महनत और सफलता के लिए पूर्ण विश्वास के लिए जानी जाती है। वह अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान देती है। वह बच्चों की शिक्षा और शोध कार्यों को काफी प्रोत्साहित करती है। वह कहती है कि एक एंटरप्रेन्योर को हमेशा खुद से सवाल करते रहना चाहिए कि अब आगे क्या। इससे महसूस होता है कि हम क्या नहीं जानते और हमें क्या सीखना चाहिए।