बिनोद चौधरी 
नेपाली बिजनेसमैन 

14 अप्रैल  1955 को काठमांठू में बिनोद चौधरी  "चौधरी ग्रुप" के चेयरमैन है। इस ग्रुप में लगभग 80 कंपनियां है। हाल ही में बिनोद को फोर्ब्स एशिया के सितंबर के अंक में कवर पेज पर जगह मिली। चौधरी ने भूकंप प्रभावित नेपाल के पुननिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान किया। गौरतलब है कि फोर्ब्स मैग्जीन ने चौधरी को देश का पहला अरबपति घोषित किया है। उनके चौधरी फाउंडेशन ने भूकंप प्रभावित स्कूलों व मकानों के पुनर्निर्माण के लिए 25 लाख डॉलर देने की घोषणा की है। 
 
दादाजी के बिजेनस को नया रूप दिया 

बिनोद के दादाजी टेक्स्टाइल व्यापारी थे ,उनका एक छोटा टेक्सटाइल स्टोर था। बिनोद के पिताजी ने उस स्टोर को नेपाल के पहले डिपार्टमेंटल स्टोर में तब्दील किया और बिनोद ने इस स्टोर को नेपाल के सबसे बडे कॉपोरेट हाउस के रूप में विकसित कर दिया। वह ज्यादा पढाई नहीं कर पाए और 18 वर्ष की उम्र में पिताजी के बीमार पडने पर बिजनेस से जुड गए। 
 
कई सेक्टर्स में काम करते हैं 

अपने व्यापारी पिताजी से प्रेरणा लेकर बिनोद ने शुरू से ही खुद को एक बडे बिजनेसमैन के रूप में स्थापित करने का सपना देखा। वह दुनिया के 1,460 वें सबसे अमीर व्यक्ति है। उनके चौधरी ग्रुप के 30 देशों में 60 से ज्यादा बं्राड है। उनका सबसे सफल बिजेनस ष्वाई वाईष् नूडल्स है। वह फाइनेंस ,बैकिंग ,रियल एस्टेट जैसे सेक्टर्स में काम करते है। 
 
सामाजिक कार्यो में लेते है हिस्सा 

बिनोद बिजनेस के साथ साथ सामाजिक कार्यो में भी बढ चढकर हिस्सा लेते है। उनका चौधरी फाउंडनेशन शिक्षा, स्वास्थय, खेल और युवा सशक्तिकरण क ंक्षेत्र में काम करता है। वह ज्ञान उदय स्कॉलरशिप और समता शिक्षा निकेतन  जैसे सामाजिक कार्यक्रम चलाते है। उनका मानना है कि जिस समाज की मदद से हम आगे बढते है, उसकी मदद करना भी हमारा ही फर्ज है।