बिल मैकडरमोट
सैप एसई के सीईओ

18 अगस्त 1961 को  न्यूयार्क के फ्लशिंग में जन्मे बिल मैकडरमोट सैप एसई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। सैप एसई जर्मन सॉफ्टेयर कॉर्पोरेशन है। यह 180 देशों में काम करता है। बिल कम उम्र में ही लॉन्ग आइसलैण्ड में पैक्ड फूड की दुकान में काम करने लगे। बाद में उन्होंने 5500 डॉलर उधार लेकर वह दुकान खरीद ली। इसकी कमाई से उन्होंने डाउलिंग कॉॅलेज में बिजनेस मैनेजमेंट की पढाई की। उन्होंने जेरॉक्स में कॅरियर शुरू किया और वहां 17 साल काम किया।  

सबसे युवा डिविजन प्रेसीडेंट रहे हैं

बिल ने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है। कडी मेहनत से उन्होंने कुछ ही समय में जेरोक्स कंपनी के सबसे युवा डिविजन प्रेसीडेंट तक का सफर तय किया। उन्होंने गार्टनर में प्रेसीडेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दी। वह साइबेल सिस्टम्स के वाइस प्रेसीडेंट भी रह चुके है। उन्होंने सैप में 2002 से काम शुरू किया और जल्द ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां मिलने लगीं।  
 
 
सपनों का होना बहुत जरूरी हैं

बिल ‘विनर्स ड्रीम : ए जर्नी फ्रॉम कॉर्नर स्टोर टू कॉर्नर ऑफिस‘ नाम से आत्मकथा लिख चुके हैं। वह बताते है कि एक दौर था, जब उनके जीवन में कुछ नही था। तब उनकी मां ने कहा था कि जीवन में सपनो का होना बहुत जरूरी है। इसी से दुनिया बदलती है। वह कहते है कि सफलता हासिल करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले अपना मूल्यांकन जरूर करना चाहिए।

दबाव होने पर भी रहते है कूल

सैप दुनिया की सबसे बडी बिजनेस सॉफ्टवेयर कंपनी है। इसका सीईओ होने के नाते बिल पर काम का दबाव होता है, पर वह हर मीटिंग में कूल नजर आते है। वह कहते हैं कि बिजनेस में सफल होने के लिए ग्राहक की भावना को समझना जरूरी है। अगर बिजनेस में वर्क इथिक्स और हार्ड वर्क को महत्व देते है  तो कोई भी आपको सफल होने से नही रोक सकता।