भाविश अग्रवाल
ओला कैब्स के सीईओ
ओला कैब्स के सीईओ
लुधियाना में जन्में भाविश अग्रवाल ओला कैब्स के सह संस्थापक और सीईओ है। ओला कैब्स पर्सनल ट्रांसपोर्टशन मोबाइल एप है। इसकी वैल्यू 5 बिलियन डॉलर है। कंपनी के पास 85 शहरों में 2 लाख कारों का नेटवर्क है। हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2015 में शामिल लोगों में भाविश सबसे कम उम्र के भारतीय है। 3 दिसम्बर 2010 को भाविश और अंकित भाटी ने मिलकर ओला कैब्स शुरू की थी। चीन के टैक्सी एप दीदी कुआइदी ने हाल ही में ओला कैब्स में भारी निवेश किया है।
जुनून के कारण मिली सफलता
भाविश ने आईआईटी मुबंई से कम्प्यूटर सांइस में बीटेक किया। उन्होनें कॅरियर की शुरूआत माइक्रोसाफ्ट रिसर्च से की। कंपनी में काम करते हुए उन्होनें दो पेटेंट फाइल किए। जब उन्होनें माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोडकर ओला शुरू करने का आइडिया अपने माता पिता को बताया, तो उन्हें काफी विरोध झेलना पडा। अपने जुनून के बदौलत वह सफल हुए।
शुरूआत में खुद ड्राइवर बन गए
भाविश ने जब ओला की शुरूआत की तो कई लोगों ने उनका मजाक उडाया, पर वह कभी नहीं घबराएं। उनका अपने काम के प्रति समर्पण इसी बात से झलकता है ंकि शुरूआती दिनों में उन्होनें ग्राहकों के कॉल्स खुद अटेंड किए। कई बार उन्होनें ड्राइवर बनकर खुद ग्राहकों को एयरपोर्ट तक छोडा।
काम को बनाना पडता है जीवन
भाविश दिन की शुरूआत 7 बजे करते है और रात को 1 बजे तक काम करते है। वह कहते है कि दुनिया का हर व्यक्ति सपने देखता हैं, पर जो व्यक्ति जोखिम उठाता है वही सफल हो पाता है। स्टार्टअप लाइफ में वर्क लाइफ बैलेंस नहीं होता। आपको काम को जीवन बनाना पडता है। बडी सफलता मिलने के बाद भी वह जमीन से जुडे है और नई चीजें सीखते है।