बायजू रवींद्रन
बायजूज क्लासेस के संस्थापक
बायजूज क्लासेस के संस्थापक
बायजूज के कन्नूर जिले के रहने वाले बायजू रवींद्रन बायजूज क्लासेस के संस्थापक हैं। बायजूज एक एजुकेरून टेक्नोलॉजी फर्म है और आज यह भारत की सबसे बड़ी एजुकेशन टेक्नोलॉजी (लर्निंग) कंपनी है। आज करीब 80 लाख स्टूडेंट्स इस प्लेटफॉर्म पर है और इस कंपनी की सालाना कमाई 120 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। बता दें कि बायजू रवींद्रन ने महज 2 लाख रुपए के निवेश से अपनी कोचिंग क्लास शुरू की थी और 2011 में उन्होंने बायजूज नाम ने एजुकेशन स्टार्टअप तैयार किया।
इंजीनियरिंग कर चुके हैं बायजू
बायजू रवींद्रन की शरुआती पढ़ाई उनके गांव अझीकोड में हुई जो कन्नूर जिले में हैं। उनके माता-पिता दोनों ही मलयालम मीडियम स्कूल में शिक्षक थे और उसी स्कूल में बायजू ने पढ़ाई शुरू की। पढ़ाई के साथ-साथ सवींद्रन को स्पोर्ट्स में भी काफी रुचि थी। उन्होंने कालीकल यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। इसके बाद बायजू ने एक शिपिंग कंपनी में नौकरी की।
दोस्तों को पढ़ाते हुए आया आइडिया
नौकरी करते हुए एक बार बायजू रवींद्रन के दोस्तों ने उनसे एमबीए एग्जाम की पढ़ाई के लिए मदद मांगी। बायजू ने उन्हें कोचिंग दी। यहीं से उन्हें कोचिंग क्लास खोलने का आइडिया आया। उन्होंने नौकरी छोड़ दी और अपनी क्लासेज शुरू कर दी। एक बार उन्होंने सोचा कि क्यों न एक ही जगह रहकर अपने सभी स्टूडेंट्स तक पहुंचा जा सके और उन्होंने बायजूज की स्थापना की।
जुकरबर्ग ने किया बायजूज में निवेश
बायजूज की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान की चान-जुकरबर्ग फाउंडेशन (सीजेडआई) इस स्टार्टअप में निवेश कर चुकी है। रवींद्रन का कहना है कि उनके जीवन का लक्ष्य लोगों की क्षमता और समानता बढ़ाना है। इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं।