आशीष हेमराजानी
बुक माई शो के संस्थापक

आशीष हेमराजानी ऑनलाइन फिल्म टिकट बुकिंग की मशहूर वेबसाइट बुक माई शो के संस्थापक हैं। उन्हें बिजनेस शुरू करने का विचार एक पेड़ के नीचे बैठे-बैठे आया। वह पेड़ के नीचे बैठकर रेडियो सुन रहे थे। रेडियो पर उन्हें रम्बी गेम का टिकट प्रमोशन के बारे में सुनने को मिला। यहीं से उन्हें बिजनेस शुरू करने का विचार आया। पेड़ के नीचे नीचे आइडिया आया, इसलिए उन्होंने कंपनी का नाम ’बिग ट्री एंटरअेनमेंट प्रा. लि.’ रखा। बाद में उन्होंने वर्ष 2007 में बुक माई शॉ लॉन्च किया।

हिम्मत नहीं हारी ओर डटे रहे...

आशीष ने वर्ष 1997 में मुंबई यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने दो वर्ष जे वॉल्टर थॉम्पसन में नौकरी की। उनकी उद्यमिता का सफर भी आसान नहीं था। वर्ष 2002 में जब डॉट कॉम इंडस्ट्री पर प्रतिकूल असर हुआ तो उनके 150 लोगों का स्टाफ मात्र छह लोगों में सिमट गया। उनकी कंपनी खत्म होने के कगार पर पहुंच गई, पर आशीष ने हिम्मत नहीं हारी और डटे रहे।

मार्केट के अनुरूप बिजनेस में बदलाव

जब आशीष ने अपना बिजनेस शुरू किया था, तो सिनेमा के टिकट बेचना खराब काम समझा जाता था। उस समय लोगों के पास कम्प्यूटर और इंटरनेट की सुविधा ज्यादा नहीं थीं। तब आशीष थिएटरों से बड़ी संख्या में टिकट खरीद लेते थे ओर फिर ग्राहकों को उपलब्ध करवाते थे। धीरे-धीरे मार्केट के अनुरूप अपने बिजनेस में बदलाव करके उनकी सफलता प्राप्त की।

दूसरों की मदद के लिए मजबूती

आशीष को ऑनलाइन दुनिया की बजाय वास्तविक दुनिया ज्यादा पसंद आती है। वह कहते हैं कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स के चक्कर में लोग संबंध निभाना भूल गए हैं। हालांकि वह अपना बिजनेस संभालने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। वह कहते हैं कि आपको दूसरों की मदद करने के लिए पहले खुद को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए।