अरूंधति भट्टाचार्य 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चेयरमैन 

18 मार्च 1956 को कोलकाता में पैदा हुई अरूंधति भट्टाचार्य एसबीआई की पहली महिला चेयरपर्सन है। उन्होनें 7 अक्टूबर 2013 को यह पद ग्रहण किया । उन्होनें 1977 में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर एसबीआई ज्वॉइन किया। अपने 36 साल के कॅरियर में उन्होनें बैंकिंग के कई विभागों में काम किया। वह एसबीआई के न्यूयॉर्क ऑफिस में काम कर चुकी है तथा एसबीआई केपिटल मार्केट्स की मैनिजिंग डायरेक्टर रह चुकी है। 2014 में फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया की ताकतवर महिलाओं की सूची में उन्हें 36 वें स्थान पर शामिल किया। 

पहचानती है बैंकिंग की नब्ज

अरूंधति भारत की पहली और एकमात्र महिला हैं जो फॉर्च्यून 500 की लिस्ट में आने वाली किसी भारतीय कंपनी का नतृत्व करती है। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस , मोबाइल बैकिंग जैसी योजनाओं को साकार करने में हाथ बंटाने वाली अरूंधति रिटेल , कॉर्पोरेट फाइनेंस और ट्रेजरी विषयों मे दक्ष मानी जाती है। वह बैंकिंग सेक्टर की नब्ज पहचानने ेके लिए मशहूर है। 
 
चुनौतियों से मिलती है प्रगति में मदद 

अरूंधति के पिता प्रघुम्न कुमार भिलाई स्टील प्लांट में काम करते थे। उनकी मां कल्याणी मुखर्जी होम्येपेथी कंसलटेंट थी। अरूंधति ने अपनी स्कूलिंग बोकारो से की। वह ग्रेजुएशन के लिए कोलकाता चली गई और लेडी ब्रोबॉन से अंग्रेजी में ऑनर्स किया। बैकिंग सेक्टर की नित नई चुनौतियां को वह प्रगति में सहायक मानती है। 
 
शार्टकट से कुछ हासिल नहीं होता 

सफलता के बारे में अरूंधति कहती है कि दुनिया में सब कुछ संभव है। बस उसके लिए ईमानदार कोशिश होनी चाहिए। शॉर्टकट से कुछ हासिल नहीं होता। नौकरी भी है तो उसे रूटीन जॉब के तौर पर न लें। काम को चुनौती की तरह लें और बेहतर तरीके से पूरा करें। जो भी करें , दिल से करें तभी सफलता मिलेगीं । अगर महत्वकांक्षाएं बडी है तो उन्हें पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी।