एंडी रूबिन - एंड्रॉइड के संस्थापक
22 जून 1962 को न्यूयॉर्क में जन्मे एंडी रूबिन अमरीकन कम्प्यूटर प्रोग्रामरए इंजीनियरए एंटरप्रेन्योर और वेंचर कैपिटलिस्ट हैं । वह डेंजर इनकॉर्पोरेशन और एंड्रॉइड इनकॉर्पोरेशन के संस्थापक भी रह चुके हैं । वह टेक स्टार्टअप इन्क्यूबेटर प्लेग्राउंड ग्लोबल के संस्थापक भी हैं । वर्ष 2005 में गूगल ने एंड्रॉइड को अधिगृहीत कर लिया । इसके बाद एंडी कंपनी के मोबाइल और डिजिटल कंटेंट के सीनियर वाइज प्रेसीडेंट बन गए और काफी तरक्की की ।
रोबोटिक्स डिविजन से जुडे रहे हैं
एंडी ने स्मार्टफोन के लिए ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । वह सुंदर पिचाई के साथ गेगल के नए प्रोजेक्टस पर भी काम कर चुके हैं । वह गूगल के रोबोटिक्स डिविजन का प्रबंधन भी कर चुके हैं । उन्होंने 31 अक्टूबर 2014 को गूगल कंपनी छोड दी व हार्डवेयर स्टार्टअप्स के लिए इन्क्यूबेटर शुरू करने में जुट गए । उनका पास काम का लंबा अनुभव है ।
करें तकनीक को समझने का प्रयास
एंडी ने गूगल में कई तरह के प्रयोग किए । एंडी के पिताजी साइकोलॉजिस्ट थे । बाद में उन्होंने डायरेक्ट मार्केटिंग फर्म शुरू की । वह लेटेस्ट इलेक्ट्रोनिक गैजेटस के फोटोग्राफ्स तैयार करते थे । यहीं से एंडी को तकनीक से लगाव हुआ और वह नए प्रोडक्टस को विकसित करने लगे । वह कहते हैं कि हर व्यक्ति को तकनीक को समझने का प्रयास करना चाहिए । इससे जीवन को नई तरह से देखने का तरीका मिलता है ।
जीवन में लगातार प्रयोग करने होंगे
एंडी का मानना है कि आपको हमेशा अपनी क्रिएटिक्टि को बरकरार रखने का प्रयास रखना चाहिए । इसके लिए जरूरी है कि आप लिंक से हटकर सोचें । अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको कुछ नया विचार करना चाहिए । इसके लिए लगातार प्रयोग करते रहने चाहिए । आपको अपने जीवन में विफलता से घबराने के बजाय लगातार प्रयास करने चाहिए ।