एंडी रूबिन
एंड्रॉइड के संस्थापक

22 जून 1962 को न्यूयॉर्क में जन्मे एंडी रूबिन अमरीकन कम्प्यूटर प्रोग्रामर, इंजीनियर, एंटरप्रेन्योर और वेंचर कैपिटलिस्ट हैं। वह डेंजर इनकॉर्पोरेशन और एंड्राइड इनकॉर्पोरेशन के संस्थापक भी रह चुके है। वह टेक स्टार्टअप इन्क्यूबेटर प्लेग्राउंड ग्लोबल के संस्थापक भी है। वर्ष 2005 में गूगल ने एंड्रॉइड को अधिगृहीत कर लिया। इसके बाद एंडी कंपनी के मोबाइल और डिजिटल कंटेंट के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट बन गए और काफी तरक्की की।

रोबोटिक्स डिविजन से जुडे रहे हैं

एंडी ने स्मार्टफोन के लिए ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह सुंदर पिचाई के साथ गूगल के नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर चुके हैं। वह गूगल के रोबोटिक्स डिविजन का प्रबंधन भी कर चुके हैं। उन्होंने 31 अक्टूबर 2014 को गूगल कंपनी छोड दी व हार्डवेयर स्टार्टअप्स के लिए इन्क्यूबेटर शुरू करने में जुट गए। उनके पास काम का लंबा अनुभव है।

करें तकनीक को समझने का प्रयास 

एंडी ने गूगल में कई तरह के प्रयोग किए। एंडी के पिताजी साइकोलॉजिस्ट थे। बाद में उन्होंने डायरेक्ट मार्केटिंग फर्म शुरू की। वह लेटेस्ट इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स के फोटोग्राफ्स तैयार करते थे। यही से एंडी को तकनीक से लगाव हुआ और वह नए प्रोडक्ट्स को विकसित करने लगे। वह कहते हैं कि हर व्यक्ति को तकनीक को समझने का प्रयास करना चाहिए। इससे जीवन को नई तरह से देखने का तरीका मिलता है।  

जीवन में लगातार प्रयोग करने हांगे

एंडी का मानना है कि आपको हमेशा अपनी क्रिएटिविटी को बरकरार रखने का प्रयास रखना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आप लीक से हटकर सोचें। अगर आप जीवन में सफल होना चाहते है तो आपको कुछ नया विचार करना चाहिए। इसके लिए लगातार प्रयोग करते रहने चाहिए। आपको अपने जीवन में विफलता से घबराने के बजाय लगातार प्रयास करने चाहिए।