अमित सिंघल 
सॉफ्टवेयर इंजीनियर 

1968 में उत्तर प्रदेश के झांसीं में जन्में अमित सिंघल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह गूगल में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रह चुके है। 26 फरवरी 2016 को वह गूगल सर्च के प्रमुख पद से रिटायर हुए। गूगल छोडने के बाद अब उन्होनें फिटनेस स्टार्टअप गोकी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को ज्वॉइन किया है। उन्होनें वर्ष 2000 में गूगल के रैकिंग  अल्गोरिदम के मास्टर रहे है। गूगल सर्च इंजन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। 
 
आईआईटी रूडकी में पढाई 

अमित ने आईआईटी रूडकी से 1989 में कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। उन्होनें यूनाइटेड स्टेट्स में कम्प्यूटर साइंस की पढाई जारी रखी। उन्होनें 1991 में यनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा डुलुथ से एमएस की डिग्री प्राप्त की। 1996 में कॉर्नेल यूनिविर्सिटी से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। उन्होनें एटी एंड टी लैब्स में काम भी किया। 
 
सबसे स्मार्ट पर्सन घोषित 

अमित ने गूगल सर्च इंजन इस तरह से तैयार किया कि हर यूजर के सवाल का सर्वश्रेष्ठ जवाब मिले। उन्हें टेक्नोलॉजी के फील्ड में सबसे स्मार्ट व्यक्ति घोषित कर चुकी है। अमित क कारण हीर गूगल सर्च तेजी से फायेदमंद बिजनेस बन गया। 
 
बदलावों ने बनाया बेहतर इंसान.....

अमित गूगल में काम करके काफी संतुष्ट है। अब वह परोपकार और निजी जीवन के लिए समय निकालने चाहते है। वह कहते है कि गूगल सही चीजें करने में भरोसा करती है। यह ऐसी कंपनी है जो दुनिया में काम करना चाहती है। यहां काम करना मजेदार रहा। वह कहते है कि जिदंगी में आए बदलावों ने मुझे पहले बेहतर इंसान बनाया।