अंबिगा धीरज 
न्यू सिग्मा की नई सीइओ 

हाल ही में अंबिगा धीरज को डाटा एनालिटिक्स फर्म न्यू सिग्मा का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। वह  न्यूनतम 1 अरब डॉलर का वैल्यूएशन रखने वाली किसी भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनी की पहली महिला चीफ बन गई है। इससे पहले वह कंपनी में वह चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में काम रही थी। उल्लेखनीय है कि उन्होनें अपने पति धीरज राजाराम की जगह ली है। धीरज क्लाइंट्स से जुडने  के लिए अमरीका शिफ्ट होगें और अंबिगा बंगलुरू से कंपनी की हर जिम्मेदारी निभाएंगी। 
 
कडी मेहनत का हुआ फायदा 

अंबिगा का जन्म तिरोनेलवेली में हुआ। उन्होनें अन्ना यूनिवर्सिटी से इंजीनिंयरिंग की पढाई की । मास्टर्स के लिए वह अमरिका चली गई । वह मोटोरोला में भी काम कर चुकी है। अंबिगा कहती हैं कि मेरे पिताजी ने मुझे हमेशा कडी मेहनत करने  का सबक दिया। इसका मुझे काफी फायदा हुआ। मैनें हमेशा अपने विचारों की आजादी का खयाल रखा। 
 
टीम वर्क से मिलेगी सफलता 

धीरज और अंबिगा पति पत्नी है, पर दोनों का काम करने का तरीका अलग अलग है। अंबिगा हर बात की गहराई में जाती है और धीरज जल्द से जल्द नतीजे चाहते है। अंबिगा की कहती है कि म्यू सिग्मा को एक लचीला संस्थान बनाना चाहती हूं। इसके लिए कंपनी के स्ट्रक्चर और प्रोसेस में बैलेंस बनाना होगा। 
 
अंदर की ज्वाला से मिलेगी मंजिल 

अंबिमा म्यू सिग्मा को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का सपना देखती है। वह कहती है  कि हर इंसान को अपने अंदर की ज्वाला को जलाए रखना चाहिए, तभी सफलता मिल पाती है। वह बिजेनस मे महिला और पुरूषों की समान भागीदारी की हिमायती है। वह कहती है कि अगर कोई महिला अपने कॅरियर को लेकर संजीदा है तो उसके रास्ते मे कोई भी रूकावट नहीं आ सकती।