अमानकियो ओर्तेगा 
इंडिटेक्स के संस्थापक 

28 मार्च 1936 को स्पेन में जन्में अमानकियो ओर्तेगा इंडिटेक्स फैशन ग्रुन के फाउंडिंग चेयरमैन है। यह गु्रप जारा क्लोदिंग और एक्सेसरीज रिटेल शॉप्स के लिए मशहूर है। हाल ही में जारी हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2015 में ओर्तेगा को चौथा स्थान मिला है। उनकी कुल संपत्ति 55 बिलियन डॉलर आंकी गई है। फोर्ब्स मैग्जीन भी उन्हें 2014 में दुनिया का चौथा सबसे अमीर व्यक्ति बता चुकी है। उनके पिता रेलवे में मजदूर और मां नौकरानी थी। 13 साल की उम्र में उन्होनें डिलीवरी ब्वॉय का काम किया। 
 
टेक्सटाइल इंडस्ट्री को करीब से देखा 

ओर्तेगा ने कभी हायर एजुकेशन प्राप्त नहीं की। वह 60 के दशक में टेक्सटाइल इडस्ट्री में काम करने लगे। उन्होनें कई स्टोर्स और टेलर्स के साथ काम किया। उन्होनें देखा कि किस तरह प्रोडक्ट्स की कीमत निर्माता से ग्राहक तक पहुचते पहुचते बदल जाती है। उन्होनें कंफेक्सिओनेस गोवा नाम की खुद की कंपनी शुरू की। 
 
खुद साधारण कपडे पहनते है 

ओर्तेगा ने 1975 में पहला जारा स्टोर खोला। उन्होनें कम कीमत में क्वालिटी के कपडे ऑफर किए। वह साधारण कपडे पहनते है। वह टाई पहनना पसंद नहीं करते। 2001से पहले  किसी ने उनका फोटो नहीं देखा था। वह किसी को इंटरव्यू नहीं देते। वह छुट्टियां नहीं लेते। वह अपना हर काम खुद काम पूरा करते है। 
 
व्यावहारिक शिक्षा को देते है महत्व 

ओर्तेगा का पूरा जीवन काम को समर्पित है। वह कहते है कि मै अंत समय तक काम करना चाहता हूं। वह इनोवेशन और कमेंटमेंट को महत्वपूर्ण मानते है। उनकी कंपनी दुनिया की सबसे बडी कपंपियों में शामिल है। इसके लिए उन्होनें जीवन के शुरूआती दिनों से काफी मेहनत की थी। वह जीवन में व्यवहारिक शिक्षा को सबसे ज्यादा महत्व देते है।