अलबिदंर ढींंढसा
ग्रोफर्स डॉट कॉम के सह - संस्थापक
ग्रोफर्स डॉट कॉम के सह - संस्थापक
अमरीका में अच्छी नौकरी और सैलेरी छोड़कर उन्होंने स्वदेष लौटने का निश्चय किया और तकनीक का इस्तेमाल कर ऐसी कंपनी की आधारशिला रखी जिसकी वाकई जरूरत थी । यहां बात हो रही है डिलीवरी स्टार्टअप ग्रोफर्स डॉट कॉम के सह - संस्थापक ओर सीईओ अलबिदंर ढींंढसा की । अलबिदंर देश के सफल आईटी कोराबारी हैंए जिनका बिजनेस करोड़ो में हैं । उनकी यह कंपनी आज अलग - अलग कैटेगिरी के 20 हजार से ज्यादा प्रोडक्टस की होम डिलिवरी की सुविधा देती हैं ।
आईआईटी दिल्ली से की इंजीनियरिंग
पंजाब के पटियाला में एक मध्यम वर्गीय परिवार में पले - बढ़े अलबिंदर ढींढसा ने स्कूली शिक्षा के बाद आईआईटी दिल्ली से बीटेक की डिग्री हासिल की । इसके बाद उन्होंने अपने कॅरियर की शुरूआत करते हुए वर्ष 2005 में अमरीका के यूआरएस कॉर्पोरेशन में बतौर ट्रांसपोर्टेशन एनालिस्ट नौकरी की । इसके बाद उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के कोलंबिया बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री ली ।
अमरीका से नौकरी छोड़ भारत लौटे
अमरीका से एमबीए करने के बाद अलबिंदर भारत लौट आए । यहां उन्होने जोमैटो डॉट कॉम के साथ कॅरियर की शुरूआत की । इसी दौरान उनकी मुलाकात उनके दोस्त सौरभ कुमार से हुई । इसमें वह फार्मेसीए ग्रोसरी और रेस्टोरेंट से कस्टमर्स के लिए ऑन डिमांड पिक - अप और ड्रॅाप की सेवा प्रदान करते थें । इसी कंपनी को उन्होंने ग्रोफर्स नाम से रीब्रांड किया ।
समस्या को देख आया आइडिया
अमरीका में नौकरी करते हुए अलबिंदर ढींढसा ने डिलीवरी इंडस्ट्री में एक बड़ा गैप देखा । उन्होने देखा कि हाइपर - लोकल स्पेस में खरीदकर और दुकानदार के बीच होने वाला लेन - देन जटिल और अव्यवस्थित था । उन्हें इस क्षेंत्र में एक बड़े बिजनेस का अवसर दिखा और उन्होंने इस समस्या के समाधान के रूप में ही डिलीवरी स्टार्टअप ग्रोफर्स की स्थापना की ।