आलोक केजरीवाल
गैम्स 2 विन के सीईओ
गैम्स 2 विन के सीईओ
आलोक केजरीवाल एक सीरियल एंटरप्रेन्योर और डिजिटल स्टार्सअप्स लॉन्च करने और उन्हें प्रॉफिटेबल बनाने के विशेषज्ञ हैं । उनके भारतए चीन और यूएस में सफल वेंचर्स हैं । उनके द्धारा 2007 में बनाई गई गेम्स2 विन वेबसाइट ग्लोबल टॉप 20 ऑनलाइन गेम्स बिजनेस में शामिल हैं । आलोक केजरीवाल का जन्म 25 दिसंबर 1968 को मुंबई में हुआ था । वह कॉन्टेस्टस 2 विन ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक भी हैं । उनकी ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के 20 मिलियन से ज्यादा मंथली यूनीक यूजर्स हैं ।
10 साल से कर चुके हैं फैमिली बिजनेस
आलोक केजरीवाल का जन्म एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था । उन्होंने पढ़ाई पूरी होने के बाद 21 साल की उम्र अपने पिता की सॉक्स मैन्यूफेक्चरिंग कंपनी जॉइन कर ली । करीब 10 साल तक उन्होंने एक सॉक्स एंटरप्रेन्योर के रूप में काम किया । उसके बाद उन्होंने अपना ऑनलाइन वेंचर कॉन्टेस्टस 2 विन शुरू करने के लिए वर्ष 1998 में फैमिली बिजनेस से अपना इस्तीफा दें दिया ।
कई कंपनियां शुरू कर चुके हैं
1998 में कॉन्टेस्टस 2 विन शुरू करने के बाद आलोक केजरीवाल ने 2001 में चीन में मोबाइल 2 विन मोबाइल वेंचर शुरू किया । वर्ष 2003 में वह इसे भारत लाए । उन्होंने अपने इस वेंचर को चीन में वॉल्ट डिज्नी को बेच दिया । भारत में नॉरवेस्ट वेंचर पार्टनर्स ने उनके इस वेंचर को खरीदा । आलोक ने वर्ष 2004 में इंटरेक्टिव डिजिटल एजेंसी मीडिया 2 विन शुरू की । गेम्स 2 विन आलोक की चौथी कंपनी हैं ।
जीवन में जैसे हैं वैसे ही बने रहें
आलोक केजरीवाल ने वर्श 2010 में एंटरप्रेन्योर्स की एक ऑनलाइन कम्यूनिटी भी बनाई जिसका नाम है द रॉबिनहुडस । आलोक का मानना हैं कि अगर आप सफलता पाना चाहते हैं तो जैसे हैंए उसे करना पसंद करते हैं । जब आप अपने काम को नापसंद करना शुरू कर देते हैंए तब उम्र आपका तेजी से पीछा करती हैं ।