एलन मस्क
स्पेसएक्स के संस्थापक

28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका में जन्मे एलन मस्क साउथ अफ्रीकन-अपरीकन एंटरप्रेन्योर हैं। वह स्पेसएक्स के संस्थापक हैं। इसके अलावा वह टेस्ला मोटर्स और पे पल के सहसंस्थापक भी हैं। फोर्ब्स मैग्जीन उन्हें सबसे ज्यादा शक्तिशाली युवाओं की सूची में शामिल कर चुके हैं। वह तेजी से बदलती दुनिया में तकनीक को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं। उनके पास हर समय कई आइडियाज होते हैं। वे एक बार में कई आइडियाज को मूर्त रूप देने में यकीन रखते हैं।

लोगों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना

एलन ने फिजिक्स की पढ़ाई के साथ-साथ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई भी की है। वह लोगों को अंतरिक्ष की सैर करवाने की योजना पर भी तेजी से काम करे रहे हैं। उनकी कंपनी स्पेसएक्स मानव रहित यान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेज चुकी है। एलन की अंतरिक्ष स जुड़े विषयों में काफी रुचि है। वह लोगों को दूसरे ग्रहों पर भेजने की प्लानिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हो चुके हैं।

हर कोई इंसान बढ़ सकता है आगे

एलन का मानना है कि अगर व्यक्ति चाहे तो अपनी हर सीमा को तोड़कर आगे बढ़ सकता है। वह अंतरिक्ष में मौजूद संभावनाओं पर काम कर रहे हैं। वह खुद को वर्कोहोलिक मानते हैं, जो हमेशा काम में पूरी तरह डूबा रहता है। उनका मानना है कि व्यक्ति को अपने विचारों के माध्यम से आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। वह अपने आइडियाज को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

संसाधनों का सही इस्तेमाल करें

एलन काफी क्रिएटिव व्यक्ति हैं। वह समाज सेवा के कामों में भी रुचि लेते हैं। वह विज्ञान के प्रोत्साहन के साथ स्वच्छ ऊर्जा के लिए भी काम करते हैं। उनका मानना है कि दुनिया को बेहतर बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि पृथ्वी पर मौजूद संसाधनों का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो इंसान सही मायने में प्रगति नहीं कर पाएगा।