एलन मस्क 
स्पेस एक्स के संस्थापक 

28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रिका के प्रिटोरिया में जन्में एलन मस्क मशहूर निवेशक,आविष्कार और इंजीनियर है। वह स्पेस एक्स के संस्थापक है। वह टेस्ला, सोलर सिटी ,ओपनएआई , जिप2 के भी संस्थापक है। उनके पास कुल 13.9 बिलियन डॉलर संपत्ति है। वह दुनिया के 94 वें सबसे धनी व्यक्ति है। फोर्ब्स ने सबसे ताकतवर लोगों को अपनी सूची में उन्हें 21वां स्थान दिया है। वह अपनी कंपनियों के माध्यम से पूरी दुनिया के जीने के तरीकों को बदलना चाहते है।ं
बचपन में ही सीख ली प्रोग्रामिंग 

एलन बचपन में ही कम्प्यूटिंग में रूचि लेने लगे थे। उन्होनें 12 साल की उम्र में ही कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग सीख ली। उन्होनें किंग्सटन में क्वीन्स यूनिवर्सिटी में पढाई की। बाद में वह यूनिवर्सिटी ऑॅफ पेनसिल्वेनिया में शिफ्ट हो गए। यहां उन्होनें फिजिक्स में बेचलर ऑफ सांइस की डिग्री ली। बाद में उन्होनें कार्टन स्कूल ऑफ बिजनेस से इकोनॉमिक्स की पढाई की। 

पढाई छोडकर बने एंटरप्रेन्योर.........

वर्ष 1995 में 24 साल की उम्र में मस्क स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से अप्लाइड साइंस और मैटेरिसल्स साइंस करने कैलीफोर्निया गए। लेकिन दो साल बाद ही उन्होनें एंटरप्रेन्योर बनने के लिए यह प्रोग्राम छोड दिया। वर्ष 2002 में वह अमेरिकी नागरिक बन गए। उन्होनें विज्ञान की दुनिया में ऐसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है, जिन्होनें दुनिया बदल दी है। 
 
असाधारण बनने के मौके हैं मौजूद 

मस्क कहते हैं कि अगर अपने जीवन में कोई काम महत्वपूर्ण लगे, तो आपको एक बार वह काम जरूर ट्राई करना चाहिए। वह कहते हैं कि फेल होना एक विकल्प है। अगर चीजें फेल नहीं होती है, तो समझ लीजिए कि आप कुछ नया नहीं खोज रहें है। उनका मानना है कि हर साधारण व्यक्ति के पास असाधारण व्यक्ति के पास असाधारण बनने के कई मौके मौजूद है।