अबीगैल जॉनसन
फीडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स की सीईओ
फीडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स की सीईओ
19 दिसम्बर 1961 को जन्मी अबीगैल जॉनसन अमरीकी इन्वेस्टमेंट फर्म फीडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। वह इससे संबद्ध अंतर्राष्ट्रीय कंपनी फीडेलिटी इंटरनेशनल की अध्यक्ष भी है। फिडेलिटी की स्थापना उनके दादाजी एडवर्ड जॉनसन ने की थी। अबीगैल के पास 13 बिलियन डॉलर की संपति है। वह दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक है। ‘फोर्ब्स‘ ने उन्हें वर्ष 2015 की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओ की सूची में 19वें स्थान पर रखा।
हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए
अबीगैल ने 1984 में होबर्ट एंड विलियम स्मिथ कॉलेज से आर्ट हिस्ट्री में बैचलर्स डिग्री प्राप्त की। उन्होने कुछ समय बूज एलन हैमिल्टन में बतौर कंसल्टेंट काम किया। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री लेने के बाद उन्होने वर्ष 1988 में बतौर एनालिस्ट और पोर्टफोलिया मैनेजर फीडेलिटी ज्वॉइन किया। 1997 में उन्हे एग्जीक्यूटिव पद पर प्रमोशन मिला।
कई सीनियर पदों पर काम किया
अबीगैल ने फीडेलिटी मैनेजमेंट एंड रिसर्च (एफएमआर) और फीडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स में विभिन्न सीनियर एग्जीक्यूटिव पोस्ट्स पर काम किया। वर्ष 2012 में उन्हें कंपनी का प्रेसिडेन्ट बनाया गया। वर्ष 2014 में वह मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी बन गई। वह फाइनेंशियल सर्विसेज फोरम के बोर्ड में सेवाएं देने वाली पहली महिला है।
छोटे-छोटे कार्यो पर देती है ध्यान
अबीगैल कहती है कि जीवन में सफल होने के लिए जरूरी है कि आप लगातार कोशिशे करते रहे और अपने काम की क्वालिटी में सुधार लाते रहें। वह जीवन में प्रभावी संवाद को सबसे ज्यादा महत्व देती है। उनका मानना हैं कि अगर आप छोटे-छोटे कार्यो को बेहतर तरीके से पूरा करते है तो आपको सफल होने से कोई नही रोक सकता। वह टीम को प्रेरित करने के लिए मशहूर है।