स्मार्ट मैनेजमेंट
बड़ी कंपनियों में पूछे गए ट्रिकी सवाल
ऐसे सवाल भी पूछे जाते हैं इंटरव्यू में
एपल
Q अगर मैं आपके किसी दोस्त से पूछूं तो वो ऐसी कौन-सी चीज बताएगा जिसमें आपको सुधार की जरूरत है ?
क्यों - आपके ऐसे फॉल्ट या कमजोरी के बारे में जानना, जिन्हें दूसरे महसूस करते हैं। ताकि उन्हें पता चले कि आपको कहां सुधार करना है और कहां आगे बढ़ाना है।
फेसबुक
Q काम में आपका दिन बहुत अच्छा रहा है। आप घर लौटते हैं और सोचते हैं कि आपके पास दुनिया का सबसे अच्छा काम है। उस दिन आप इसके बाद और क्या करते हैं ?
क्यों - यह जानना कि आपमें कितना उत्साह है और आप अपनी सफलता को किस तरह सेलिब्रेट करते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट
Q अगर आपको दो सुपरपावर-गायब होने और उड़ने में से किसी एक को चुनना हो तो आप किसे लेना चाहेंगे।
क्यों - यह आपके व्यक्तित्व को गहराई से जानने की कोशिश है। इस सीधे-सादे से दिखने वाले सवाल के जरिए यही जानने की कोशिश होती है।
गूगल
Q आप पायरेट्स शिप के कप्तान हैं और आपको एक सोने का खजाना मिल गया है। क्रू चाहता है सब तय करें कि किसे क्या मिलेगा। अगर आधे से कम पायरेट्स आपके बंटवारे से सहमत हुए तो आपको मार दिया जाएगा। आप कैसे बंटवारा करेंगे कि सबसे ज्यादा शेयर भी आपको मिले और जीवित भी रहें।
क्यों - समस्याओं के समाधान में आप कैसे हैं। अच्छे या बुरे।