लर्निंग मैनेजमेंट
जॉब इंटरव्यू में इन बातों से बचना जरूरी

जॉब इंटरव्यू के दौरान कुछ अजीब बातें सामने आती हैं। इनमें इंटरव्यू देने वाले की विवशता या जरूरत अनचाहे ही सामने आ जाती है। लेकिन इन्हें सुनकर इंटरव्यूअर को यह भी लग सकता है कि कैंडिडेट का खुद पर पूरा भरोसा नहीं है, इसलिए वह कई तरह की बातें कह रहा है। और कई ऐसी बातें जानना चाहता है जो फिलहाल उसके किसी काम की नहीं है। ऐसा ही होता है जब कैंडिडेट इंटरव्यूअर से सवाल कर लेता है - कितने और लोग इंटरव्यू के लिए आए हैं। अगर आप मुझे हायर करेंगे तो मैं पूरी ईमानदारी से दिन-रात काम करुंगा। आप जो काम कहेंगे वो करुंगा।
लेकिन इसका उल्टा असर भी हो सकता है। इंटरवयूअर को लग सकता है कि आप सिर्फ रात-दिन मेहनत पर निर्भर करते हैं। और अपनी क्षमता पर भरोसा कम है। इंटरव्यू तो मोटे तौर पर दिमाग की क्षमता को परखने के लिए होते हैं। वैसे भी किसी को इसलिए हायर नहीं किया जाता कि वो रात-दिन काम करेगा। अहम बात यह होती है कि उसमें काम पूरा करने की क्षमता है या नहीं। कुछ लोग इंटरव्यू के अंत में पूछ लेते हैं - कैसा रहा मेरा इंटरव्यू। क्या आपको ऐसा लग रहा है कि मैं कम पैसों में भी काम करने को तैयार हूं। मुझे बस एक चांस दे दीजिए। अगर आप मुझे अभी कोई प्रोजेक्ट दे देंगे तो मैं अभी से काम में लग जाऊंगा। इन सब बातों के नकारात्मक असर भी हो सकते हैं।