विविध (सामान्य ज्ञान)
1. भारत के ऐसे पहले राष्ट्रपति कौन थे जिनका निधन उनके कार्यकाल के दौरान हो गया।
उत्तर - डॉ. जाकिर हुसैन।
2. फ्लोरेन्स नाइटिन्गेल (लेडी विद द लैम्प) का नाम किस युद्ध से जुड़ा है ?
उत्तर - कीमिया के युद्ध।
3. दचिग्राम अभ्यारण्य भारत के किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर - जम्मू-कश्मीर।
4. वृद्धावस्था का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत किया जाता है ?
उत्तर - जिरेस्टोलॉजी।
5. बेगम अख्तर कला की किस विद्या से संबंधित है ?
उत्तर - संगीत (गायन)।
6. श्वेत पंखधारी जंगली बत्तख भारत के किस मात्र राज्य में मिलते हैं ?
उत्तर - असम।
7. नाजीवाद का मुख्य संस्थापक किसे माना जाता है ?
उत्तर - एडोल्फ हिटलर।
8. गाँधीजी ने सीएफ एण्ड्रूज को किस उपनाम की उपाधि प्रदान की थी ?
उत्तर - दीन बन्धु।
9. ’दादा साहेब फाल्के’ पुरस्कार सर्वप्रथम किस फिल्म कलाकार को प्रदान किया गया था ?
उत्तर - देविका रानी।
10. ’उत्तर रामचरितम्’ के लेखक कौन थे ?
उत्तर - भवभूति।