भौतिकी (कार्य, ऊर्जा और शक्ति)

1. एक उड़ने वाले हवाई जहाज / जेट में ________ होती है।
Ans. स्थितिज और गतिज ऊर्जा दोनों 
2. घड़ी की स्प्रिंग में ________ ऊर्जा होती है।
Ans. स्थितिज
3. कैंटिलीवर बीम का एक उदाहरण है।
Ans. पुल
4. इलेक्ट्रिक मोटर ______ ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करती है।
Ans. विद्युतीय
5. पानी उठाने वाले इलेक्ट्रिक पप में, हम _______ परिवर्तित करते हैं। 
Ans. विद्युत ऊर्जा को स्थितिज ऊर्जा में
6. जिस वस्तु में कार्य करने की क्षमता होती है, उसके पास _____ होती है। 
Ans. ऊर्जा 
7. जब कोई मशीन चलती है तो ऊष्मा के रूप में ऊर्जा बर्बाद होती है। यह ऊष्मा _______ के कारण उत्पन्न होती है। 
Ans. घर्षण
8. किस शैक्षणिक संस्थान के शोधकर्ताओं ने घरेलू पानी के नल से बहने वाले पानी की तरह छोटे पैमाने पर बहने वाले पानी से ऊर्जा संचयन के लिए 'इलेक्ट्रोकेनेटिक स्ट्रीमिंग पोटेंशिअल' नामक नैनोस्केल घटना को नियोजित किया ?
Ans. आईआईटी गुवाहाटी
9. एक घर की छत से जमीन की ओर एक पत्थर गिराया जाता है। पत्थर की गतिज ऊर्जा कब अधिकतम होगी ? 
Ans. जमीन को छूने से ठीक पहले
10. वस्तु के मुक्त रूप से गिरने के दौरान, उसके पथ के किसी भी बिंदु पर स्थितिज ऊर्जा में कमी, _____ में वृद्धि की समान मात्रा के रूप में प्रकट होती है।
Ans. गतिज ऊर्जा 
11. किसी पिंड में उसकी गति के कारण निहित ऊर्जा को किस नाम से जाना जाता है ? 
Ans. गतिज ऊर्जा 
12. जैसे ही कोई वस्तु स्वतंत्र रूप से गिरती है उसकी ______ ।
Ans. स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है
13. हम कुल खपत की गई कुल ऊर्जा को कुल समय से विभाजित करके औसत _______ प्राप्त करते हैं। 
Ans. शक्ति
14. पदार्थ के तापमान में परिवर्तन के दौरान आपूर्ति की गई ऊष्मा ऊर्जा किस रूप में संग्रहीत होती है ? 
Ans. गतिज ऊर्जा
15. किलोवाट घंटा (kwh) किसकी इकाई का प्रतिनिधित्व करता है ? 
Ans. ऊर्जा 
16. फ्लाईव्हील (Flywheel), भाप इंजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि यह:
Ans. गति को एक समान रखने में इंजन की मदद करता है
17. मनुष्य को ज्ञात सबसे प्राचीन प्रकार की ऊर्जा है ?
Ans. भूतापीय ऊर्जा 
18. ऊर्जा का गैर-नवीकरणीय स्रोत कौन सा है ?
Ans. कोयला
19. ________ को कार्य करने की दर के रूप में परिभाषित किया गया है।
Ans. शक्ति
20. गतिज ऊर्जा किस पर निर्भर करती है ?
Ans. गतिमान पिंड के द्रव्यमान और वेग दोनों पर