विविध (सामान्य ज्ञान)
1. दक्षेस (सार्क) का स्थायी सचिवालय कहाँ स्थित है ?
उत्तर - काठमाण्डू (नेपाल)।
2. ’राष्ट्रीय एड्स अनुसंधान संस्थान’ कहाँ अवस्थित है ?
उत्तर - पुणे।
3. ’डब्ल्यूटीओ’ किस वर्ष अस्तित्व में आया ?
उत्तर - 1995।
4. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का महासचिव बनने वाले पहले अफ्रीकी कौन थे ?
उत्तर - बुतरस बुतरस घाली (मिस्र)।
5. ग्रैमी पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है ?
उत्तर - संगीत।
6. ’भारत रत्न’ प्राप्त करने वाली पहली महिला कौन थीं ?
उत्तर - इन्दिरा गाँधी।
7. खेलों की कोचिंग में उत्कृष्टता के लिए भारत सरकार द्वारा कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है ?
उत्तर - द्रोणाचार्य पुरस्कार।
8. नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय अमर्त्य सेन किस क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध हैं ?
उत्तर - अर्थशास्त्र।
9. ’अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है ?
उत्तर - 21 जून।
10. ’विश्व पर्यावरण दिवस ’ किस तिथि को मनाया जाता है ?
उत्तर - 5 जून।