विविध (सामान्य ज्ञान)
1. प्रथम राष्ट्रमण्डल खेल वर्ष 1930 में कहाँ आयोजित किए गए थे ?
उत्तर - हैमिल्टन (कनाडा)।
2. टेस्ट मैचों में शत लगाने वाला पहला भारतीय कौन था ?
उत्तर - लाला अमरनाथ।
3. ’बीमर’ शब्द किस खेल के साथ जुड़ा हुआ है ?
उत्तर - क्रिकेट।
4. सबसे कम आयु में माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने का विश्व रिकॉर्ड रखने वाला व्यक्ति कौन है ?
उत्तर - डिकी डोल्मा।
5. ’सलीम अली’ का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है ?
उत्तर - पक्षी विज्ञान।
6. वह व्यक्ति कौन है जिसने भारत-पाकिस्तान का विभाजन करने वाली रेखा सीमांकित की थी ?
उत्तर - सर सिरिल रेडक्लिफ।
7. सर्वोच्च बांग्लादेश पुरस्कार ’बांग्लादेश स्वाधीनता सम्मान’ प्राप्त करने वाली एकमात्र विदेशी महिला कौन थी ?
उत्तर - इन्दिरा गाँधी।
8. ’विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र’ कहाँ स्थित है ?
उत्तर - तिरुवनन्तपुरम (केरल)।
9. ’केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान’ कहाँ स्थित हैं ?
उत्तर - लखनऊ।
10. ’सुब्रतो कप’ का सम्बन्ध किस खेल से है ?
उत्तर - फुटबॉल।