Indian Economy Question and Answer in Hindi
(भारतीय अर्थव्यवस्था प्रश्न और उत्तर)

प्र. भारत में राष्ट्रीय आय का निर्धारण किस संस्था के द्वारा किया जाता है ?
उ. केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन 
प्र. वस्तु एवं सेवा कर कब से लागू किया गया है ?
उ. 1 जुलाई, 2017 
प्र. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड का मुख्यालय कहाँ है ?
उ. मुम्बई 
प्र. राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड की स्थापना कब हुई ?
उ. 12 जुलाई, 1982
प्र. गिल्ट-एण्ड बाजार किससे सम्बन्धित है ?
उ. सरकारी प्रतिभूति 
प्र. किस बैंक ने सर्वप्रथम चेक की शुरूआत की ?
उ. बैंक ऑफ हिन्दुस्तान 
प्र. ग्रेशम का नियम किससे सम्बन्धित है ?
उ. मुद्रा के प्रचलन 
प्र. प्रधानमन्त्री जीवन ज्योति बीमा योजना में किस आयु वर्ग के लोग लाभान्वित हो सकते हैं ?
उ. 18-50 वर्ष के लोग 
प्र. आयुष्मान भारत योजना के व्यय में केन्द्र व राज्य का अनुपात कितना निर्धारित किया गया हैं ?
उ. 60 : 40 
प्र. सौभाग्य योजना की शुरूआत किस वर्ष को हुई थी ?
उ. 25 सितम्बर, 2017 
प्र. किस योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों को रेलवे क्रॉसिंग रहित बनाने का लक्ष्य रखा गया है ?
उ. सेतु भारतम् योजना