भारतीय राजव्यवस्था

1. यदि पंचायत विघटित होती है तो किस अवधि के अन्दर निर्वाचन होंगे ?
उत्तर 6 माह
2. संसद के सूचना अधिकार अधिनियम को राष्ट्रपति की स्वीकृति कब प्राप्त हुई ?
उत्तर 12 अक्टूबर, 2005
3. औम्बुड्समैन शब्द का सम्बन्ध किस देश से है ?
उत्तर स्वीडन
4. लोक अदालत की स्थापना के विषय में प्रथम विचार किसने दिया था ?
उत्तर पूर्व मुख्य न्यायाधीश पीएन भगवती
5. संसद में निर्णायक मत कौन देता है ?
उत्तर लोकसभा अध्यक्ष 
6. राज्यसभा के गठन सम्बन्धी प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है ?
उत्तर अनुच्छेद 80
7. लोक स्वास्थ्य किस सूची का विषय है ?
उत्तर राज्य सूची
8. संविधान की दसवीं अनुसूची किससे सम्बन्धित है ?
उत्तर दल-बदल
9. किस संविधान संशोधन के द्वारा सिक्किम को पूर्ण राज्य के रूप में भारत में शामिल किया गया है ?
उत्तर 36वाँ
10. संविधान के किस अनुच्छेद में वित्तीय आपात का उपबन्ध है ?
उत्तर अनुच्छेद-360