भारतीय राजव्यवस्था
1. एक धन विधेयक प्रस्तुत किया जा सकता है।
उत्तर - केवल लोकसभा में।
2. संसदीय शब्दावली में ’समापन’ से तात्पर्य है।
उत्तर - संसद का सत्रावसान।
3. भारतीय संसद का जनता द्वारा प्रत्यक्ष निर्वाचित सदन कौन-सा होता है ?
उत्तर - लोकसभा।
4. राज्यसभा के सदस्य का निर्वाचन कितनी अवधि के लिए होता है ?
उत्तर - 6 वर्ष।
5. भारतीय संसद के कामकाज में ’शून्य काल’ का क्या अर्थ होता है ?
उत्तर - प्रश्न काल और अगली कार्यसूची के बीच का समय।
6. भारतीय संसद के निम्न सदन ’हाउस ऑफ द पीपुल’ को ’लोकसभा’ का नाम कब दिया गया था ?
उत्तर - 14 मई, 1954।
7. लोकसभा का कार्यकाल कितनी बार 6 वर्ष तक बढ़ाया गया था ?
उत्तर - एक बार (1975)।
8. राज्यसभा सदस्य के लिए न्यूनतम आयु कितनी होती है ?
उत्तर - 30 वर्ष।
9. राष्ट्रपति अपना त्याग-पत्र किसे सौंपता है ?
उत्तर - उप-राष्ट्रपति।
10. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में मुख्यमंत्री के कार्यों को परिभाषित किया गया है ?
उत्तर - अनुच्छेद - 167।