भारतीय राजव्यवस्था

1. भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन हेतु निर्वाचनकगण में कौन सम्मिलित नहीं होते हैं ?
उत्तर - संसद के मनोनीत तथा राज्यों के विधानपरिषद सदस्य।
2. राष्ट्रपति को किस अनुच्छेद के अन्तर्गत यह अधिकार प्राप्त है कि वह वित्तीय आपातकाल लागू कर सकता है ?
उत्तर - अनुच्छेद- 360।
3. भारतीय संविधान में राष्ट्रपति को अध्यादेष निर्गत करने की शक्ति किस अधिनियम से प्रेरित है ?
उत्तर - भारत सरकार अधिनियम, 1935।
4. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अधीन युद्ध, बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के दौरान आपातकाल की घोषणा हो सकती है ?
उत्तर - अनुच्छेद- 352।
5. अगर राष्ट्रपति के चुनाव में कोई विवाद है तो उस विवाद को किसको सौंपा जाता है ?
उत्तर - सर्वोच्च न्यायालय।
6. भारत में सेनाओं के सर्वोच्च सेनापति से कौन सन्दर्भित होता है ?
उत्तर - राष्ट्रपति।
7. लोकसभा में राष्ट्रपति द्वारा ऐंग्लो-इण्डियन समुदाय के कितने सदस्यय मनोनीत किए जा सकते हैं ?
उत्तर - दो।
8. उप-राष्ट्रपति को पदच्युत करने सम्बन्धी प्रस्ताव कहाँ प्रस्तुत किया जा सकता है ?
उत्तर - राज्यसभा।
9. राज्यसभा का सभापति होता है ?
उत्तर - उप-राष्ट्रपति।
10. मन्त्रिपरिषद किसके प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है ?
उत्तर - लोकसभा।