भारतीय राजव्यवस्था

1. भारतीय संविधान के अनुसार, सम्पत्ति का अधिकार कौन-सा अधिकार है ?
उत्तर - विधिक अधिकार।
2. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद ’अस्पृश्यता’ का उन्मूलन करता है ?
उत्तर - अनुच्छेद - 17।
3. मौलिक अधिकारों को किसके द्वारा निलम्बित किया जा सकता है ?
उत्तर - राष्ट्रपति।
4. भारत के संविधान के अन्तर्गत कौन-सा अनुच्छेद कारखानों में बालकों के नियोजन का प्रतिषेध करता है ?
उत्तर - अनुच्छेद -24।
5. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद प्रेस की स्वतन्त्रता को आश्वस्त करता है ?
उत्तर - अनुच्छेद -19 (1) (।)।
6. कौन-सा नीति-निदेशक तत्व गाँधीवादी दर्शन पर आधारित है ?
उत्तर - ग्राम पंचायतों का आयोजन।
7. भारतीय संविधान के किस भाग में भारत को एक कल्याणकारी राज्य के रूप में स्थापित करने की बात की गई है ?
उत्तर - भाग IV  (नीति-निदेशक तत्व)।
8. भारतीय संविधान में सम्मिलित नीति-निदेशक तत्वों की प्रेरणा किस देश से प्राप्त हुई ?
उत्तर - आयरलैण्ड।
9. भारतीय संविधान के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों का गठन किसके अन्तर्गत होता है ?
उत्तर - राज्य के नीति-निदेशक तत्वों के अन्तर्गत।
10. संविधान के किस अनुच्छेद में अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा के संवर्द्धन का प्रावधान है ?
उत्तर - अनुच्छेद -51।