भारतीय राजव्यवस्था

1. किस अधिनियम के अन्तर्गत कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना का प्रावधान था ?
उत्तर - रेगुलेटिंग ऐक्ट, 1773।
2. भारत के संविधान में भारत को किस रूप में वण्रित किया गया है ?
उत्तर - राज्यों का संघ।
3. भारतीय संविधान की समवर्ती सूची की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ?
उत्तर - ऑस्ट्रेलिया।
4. संविधान के निर्माताओं  के मनोभाव और आदर्श किसमें प्रतिबिम्बित होते हैं ?
उत्तर - उद्देशिका।
5. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर - डॉ. बीआर अम्बेडकर।
6. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में किस अभिव्यक्ति का प्रयोग नहीं किया गया है ?
उत्तर - संघीय अभिव्यक्ति।
7. भारत की संविधान सभा का सांविधानिक सलाहकार कौन था ?
उत्तर - बीएन राव।
8. भाषायी आधार पर भारत में गठित होने वाला पहला राज्य कौन-सा था ?
उत्तर - आन्ध्र प्रदेश।
9. भारतीय संविधान की कौन-सी अनुसूची, राज्यसभा में सीटों के बँटवारे का निर्धारण करती है ?
उत्तर - चौथी।
10. भारतीय संविधान को कितने भागों में विभाजित किया गया है ?
उत्तर - बाइस (22)।