भारतीय इतिहास

1. दिल्ली के सुल्तान का पद संभालने से पहले बलबन किस सुल्तान का प्रधानमंत्री था ?
उत्तर - नासिरुद्दीन महमूद।
2. ’आइने-अकबरी’ नामक पुस्तक की रचना किसने की थी ?
उत्तर - अबुल फजल।
3. “मात्र एक मुट्ठी बाजरे के चक्कर में मैंने अपना साम्राज्य खो दिया।” यह कथन किस शासक का है ?
उत्तर - शेरशाह सूरी।
4. किस प्रसिद्ध जैन विद्वान का अकबर बहुत सम्मान करता था ?
उत्तर - हरिविजय सूरी।
5. प्रसिद्ध फारसी त्यौहार नौरोज का प्रवर्तन किसने किया था ?
उत्तर - बलबन
6. अकबर द्वारा बनवाए गए उपासना-भवन का क्या नाम था ?
उत्तर - इबादतखाना।
7. आगरा नगर की स्थापना किस शासक ने करवाई थी ?
उत्तर - सिकन्दर लोदी।
8. किस व्यक्ति को मुगल सेना में मुख्य चिकित्सक नियुक्त किया गया ?
उत्तर - मनूची।
9. हेमचन्द्र विक्रमादित्य को भारतीय इतिहास में किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर - हेमू।
10. मुगलकाल में किस बन्दरगाह को ’बाबुल मक्का (मक्का द्वार)’ कहा जाता था ?
उत्तर - सूरत।