भारतीय इतिहास
1. उत्खनित प्रमाणों के अनुसार पशुपालन किस काल में प्रारम्भ हुआ था ?
उत्तर - मध्यपाषाण काल।
2. सिन्धु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर (बन्दरगाह) कौन-सा है ?
उत्तर - लोथल।
3. प्रसिद्ध गायत्री मन्त्र कहाँ से लिया गया है ?
उत्तर - ऋग्वेद।
4. ऋग्वेद में ’अघन्या’ का प्रयोग किसके लिए हुआ है ?
उत्तर - गाय।
5. कनिष्क नामक शासक किसका अनुयायी था ?
उत्तर - महायान बौद्ध धर्म।
6. अनेकान्तवाद का सम्बन्ध किस धर्म से है ?
उत्तर - जैन धर्म।
7. किस वंश के शासकों ने ब्राह्मणों तथा बौद्ध-भिक्षुओं को करमुक्त भूमि देने की प्रथा प्रारम्भ की ?
उत्तर - सातवाहन।
8. किस ग्रन्थ से मौर्य साम्राज्य के नगर प्रशासन का विस्तृत विवरण मिलता है ?
उत्तर - इण्डिका।
9. भारत सरकार द्वारा प्रयोग में आने वाला शक-संवत् किसने प्रारंभ किया ?
उत्तर - कनिष्क।
10. बिना बेगार कि किसने सुदर्शन झील का जीणोद्धार करवाया था
उत्तर - रुद्रदामन।