भारतीय अर्थव्यवस्था

1. गरीबी तथा बेरोजगारी उन्मूलन से संबंधित योजना ट्राइसेम (टीआरवाईएसईएम) किस वर्ष प्रारम्भ हुई 
उत्तर - 1979

2. किस वर्ष नरेगा का नाम परिवर्तित करके मनरेगा कर दिया गया ?
उत्तर - 20 अक्टूबर, 2009

3. भारत की सबसे बड़ी म्यूचुअल फण्ड संस्था कौन-सी है ?
उत्तर - यूनिट ट्रस्ट ऑफ इण्डिया (यूटीआई)।

4. पूर्ण रूप से पहला भारतीय बैंक कौन-सा है ?
उत्तर - पंजाब नेशनल बैंक (1894)

5. इफ्को क्या है ?
उत्तर - भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी संस्था

6. स्वतंत्र भारत में मुद्रा का अवमूल्यन प्रथम बार किस वर्ष किया गया ?
उत्तर - 1949।

7. किसी व्यक्ति की मृत्यु के उपरान्त उसकी सम्पत्ति के हस्तांतरण के समय लगाए जाने वाले कर को क्या कहते हैं ?
उत्तर - एस्टेट ड्यूटी।

8. ऐसे ऋण को क्या कहते हैं जिसे कम ब्याज और लम्बी अवधि जैसी आसान शर्तों पर प्राप्त किया जाता है ?
उत्तर - उदार ऋण (सॉफ्ट लोन)

9. किसी वस्तु पर लगाया गया कर, जो उसकी मात्रा के आधार पर न लगाकर मूल्यानुसार लगाया जाता है, कहलाता है
उत्तर - एड वेलोश्म टैक्स।

10. उत्पादक व उपभोक्ता के हितों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने किस प्रणाली को आरम्भ किया ?
उत्तर - सार्वजनिक वितरण प्रणाली।