Geography of India Questions and Answers in Hindi
(भूगोल प्रश्न और उत्तर)
(भूगोल प्रश्न और उत्तर)
प्र. नामीब मरूस्थल कहाँ स्थित है
उ. नामीबिया में मुख्यतः अफ्रीका के दक्षिणी भाग में
प्र. सुन्दा जलसन्धि दो द्वीपों के बीच स्थित है, उनमें से एक जावा है, दूसरा द्वीप कौन-सा है।
उ. सुमात्रा
प्र. बोथनिया की खाड़ी दो देशों के बीच स्थित है, उनमें से एक फिनलैण्ड है। दूसरा देश कौन-सा है
उ. स्वीडन
प्र. .................. वह मेरिडियन है, जिस पर भारतीय मानक समय आधारित है।
उ. 82 1/2 डिग्री पूर्वी देशान्तर
प्र. पृथ्वी के थलीय क्षेत्र में भारत का .................... हिस्सा अनुमानित है।
उ. 2.4 %
प्र. भारत की उच्चतम निर्विवादित चोटी कौन-सी हैं
उ. कंचनजंघा
प्र. भारत के उत्तर में तीन पर्वतीय क्षेत्रों का दक्षिणी भाग बाहरी हिमालय है, जिसे ............... भी कहा जाता है।
उ. शिवालिक रेन्ज
प्र. गुरूशिखर क्या है
उ. अरावली रेन्ज में सबसे ऊँची चोटी
प्र. जेलेप ला और नाथूला दरें किस राज्य में स्थित हैं
उ. सिक्किम
प्र. ................ ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी।
उ. शिमला
प्र. खासी, गारो और जयन्तिया पहाड़ियाँ स्थित हैं।
उ. मेघालय में
प्र. ’फूलों की घाटी‘ राष्ट्रीय उघान भारत के .................. के हिमालयी क्षेत्र में स्थित है।
उ. उत्तराखण्ड