Geography of India and The World MCQs in Hindi
(भूगोल (भारत एवं विश्व)
(भूगोल (भारत एवं विश्व)
प्र. मसालों का बगान कहा जाने वाला राज्य है ?
उ. केरल
प्र. किस नदी पर विश्व का सबसे बड़ा ’नदी द्वीप‘ माजुली स्थित है ?
उ. ब्रह्मपुत्र
प्र. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियान्त्रिकी अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है ?
उ. नागपुर
प्र. कार्टाजेना प्रोटोकॉल किससे सम्बन्धित है ?
उ. जैव सुरक्षा ?
प्र. दुलहस्ती परियोजना का सम्बन्ध किस नदी से है ?
उ. चिनाब
प्र. संसार का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी कौन-सा है ?
उ. किलायू
प्र. ’सौन्दर्य का देवता‘ एवं ’शाम का तारा‘ किस ग्रह को कहा जाता है ?
उ. शुक्र
प्र. विश्व की सबसे तेज बहने वाली महासागरीय जलधारा है ?
उ. गल्फस्ट्रीम
प्र. अश्व अक्षांश से विषुवत प्रदेश की ओर प्रवाहित स्थायी पवन को क्या कहते हैं ?
उ. व्यापारिक पवन
प्र. विण्डी सिटी के नाम से प्रसिद्व है ?
उ. शिकागो
प्र. भारत में कौन-सा राष्ट्रीय पार्क सर्वप्रथम स्थापित किया गया ?
उ. कार्बेट
प्र. भारत का सबसे बड़ा कण्टेनर पोर्ट कौन-सा है ?
उ. न्हावाशेवा (जवाहरलाल नेहरू पोर्ट)
प्र. कृष्णापट्टम बन्दरगाह भारत में किस राज्य में स्थित हैं ?
उ. आन्ध्रप्रदेश
प्र. राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान भारत के किस राज्य में अवस्थित है ?
उ. गोवा
प्र. भारत का सबसे बड़ा बन्दरगाह, जहाँ देश का सर्वाधिक यातायात होता है ?
उ. मुम्बई बन्दरगाह